दिल्ली में लड़की की पिटाई का मामला, आरोपी के ASI पिता ने कहा- मेरे बेटे की मान ले, नहीं तो बर्बाद हो जाएगी
दिल्ली में लड़की की पिटाई का मामला, आरोपी के ASI पिता ने कहा- मेरे बेटे की मान ले, नहीं तो बर्बाद हो जाएगी
नई दिल्ली। दिल्ली के तिलक नगर में एक लड़की की बेरहमी से पिटाई करने और उसका वीडियो बनाने के मामले में आरोपी रोहित तोमर की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। रोहित ने लड़की को बुरी तरह पीटा और ये वीडियो अपनी एक्स गर्लफ्रें को भेजकर उससे शादी करने को कहा। इस वीडियो को देखने के बाद इस लड़की ने जब रोहित के पिता से इसकी शिकायत की तो उसके एएसआई पिता ने उल्टे उसे ही धमकाया। पुलिसवाले पिता ने बेटे का पक्ष लेते हुए लड़की को डराया और रोहित की बात मान लेने को कहा।

वॉट्सऐप पर भेजा वीडियो
लड़की ने वेस्ट दिल्ली के तिलक नगर थाने में रोहित और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एफआईआर में उसने बताया है कि वो रोहित को 18 महीने से जानता थी। उसे जब रोहित का बर्ताव ठीक नहीं लगा तो उसने उससे दूरी बना ली। इस पर पहल उसे फोन पर धमकी दी और पंद्रह दिन पहले उसने एक वीडियो भेजा। जिसमें वो एक लड़की को बुरी कर मार रहा था। इस वीडियो को भेज रोहित ने लड़की से कहा कि उससे शादी नहीं की तो यही हाल करेगा।

न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी
लड़की ने बताया है कि 11 सितंबर की रात रोहित ने फोन कर उसे बुलाया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। लड़की ने सारी बात अपनी मां को बताई तो उसने रोहित के पिता से उसकी शिकायत की। लड़की ने एफआईआर में बताया है कि रोहित के पिता ने भी उसे ही धमकाया और कहा कि जो रोहित कह रहा है, वही कर नहीं तो बदनाम हो जाएगा। रोहित के पिता ने खुद के एएसआई होने के बात कहते हुए कहा कि मैं पुलिसवाला हूं तू कुछ ना कर सकेगी। लड़की ने बताया है जब वो तिलकनगर थाने में शिकायत कराने पहुंची तो वहां भी उस पर समझौता करने का दबाव बनाया गया।

शुक्रवार को वीडियो में दिखी लड़की ने दर्ज कराया रेप केस
रोहित ने जिस लड़की को पीटते हुए वीडियो बनाया था, वो भी शुक्रवार को पुलिस के सामने आई उसने उत्तम नगर थाने में रोहित के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। लड़की ने बताया कि 2 सिंतबर को रोहित ने उसे एक ऑफिस में बुलाया। उसे मारापीटा और उससे रेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। डर के चलते लड़की थाने नहीं गई लेकिन वीडियो वायरल हुआ तो उसने हिम्मत कर पुलिस के सामने आने की ठानी।












Click it and Unblock the Notifications