Delhi riots case: दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में वकील महमूद प्राचा के ऑफिस पर रेड
नई दिल्ली। Delhi riots case: दिल्ली दंगा (delhi riots) मामले में दिल्ली पुलिस ने वकील महमूद प्राचा (lawyer Mehmood Pracha) के दफ्तर पर छापेमारी की है। पुलिस ने बताया कि कोर्ट की तरफ से वारंट जारी किए जाने के बाद छापेमारी की गई है। बता दें कि, वकील महमूद प्राचा नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुई हिंसा और सीएए आंदोलन (CAA protest) से जुड़े कई आरोपियों की कोर्ट में पैरवी कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार को एडवोकेट महमूद प्राचा के ऑफिस में छापा मारा है। पुलिस ने दावा किया है कि वो प्राचा के फर्म की आधिकारिक ईमेल आईडी के आउटकमिंग दस्तावेजों और मेटा डेटा की खोज कर रही है। पुलिस ने रेड के साथ ही महमूद प्राचा के कंप्यूटर को अपने कब्जे में लेने की बात कही है। इससे पहले वकील महमूद प्राचा ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि, इस केस जुड़े लोगों को पुलिस परेशान कर रही है। ये छापेमारी दिल्ली दंगा से जुड़े मामले में की जा रही है।
रेड के दौरान की वीडियो आदित्य मेनन ने ट्वीट किया है। वीडियो में पुलिसकर्मी और वकील महमूद प्राचा के बीच बहस होती दिख रही है। वीडियो में वकील पुलिसकर्मियों से कह रहे है कि, इस तरह की कार्रवाई सही नहीं है। इस घटना को लेकर वकील प्रशांत भूषण ने ट्वीट कर कहा कि, पहले वे एक्टिविस्ट के खिलाफ आए, फिर वो छात्रों के, फिर वो किसानों के लिए आए, अब वकीलों के लिए आ रहे हैं; इसके बाद, वो आपके लिए आएंगे। क्या आप इसे लोकतंत्र कहेंगे? हम सभी को मिलकर ये लड़ाई लड़नी होगी।
बता दें कि महमूद प्राचा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य हैं और सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं। साल 2019 के दिसंबर महीने में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों पर पुलिस ने कार्रवाई की थी तब महमूद प्राचा सुप्रीम कोर्ट जाने वाले कई वकीलों में से एक थे। वहीं सीएए के विरोधियों और समर्थकों के बीच झड़पों के बाद उत्तरपूर्वी दिल्ली में 24 फरवरी को हिंसा भड़क उठी थी। कई दिनों तक चली हिंसा की घटना में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई थी। करीब 200 अन्य लोग घायल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications