उमर खालिद का आरोप, तिहाड़ जेल में 3 दिन से दांतों के दर्द का नहीं हो रहा है इलाज, कोर्ट ने कही ये बात

Umar Khalid: उमर खालिद का आरोप, तिहाड़ जेल में 3 दिन से दांतों के दर्द का नहीं हो रहा है इलाज, कोर्ट ने कही ये बात

नई दिल्ली: EX-JNU student leader Umar Khalid On Tihar jail: दिल्ली हिंसा में हुए दंगों से संबंधित आरोप में गिरफ्तार जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व नेता उमर खालिद ने तिहाड़ जेल प्रशासन पर आरोप लगाया है। उमर खालिद ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उनका जेल में तीन दिनों से दांतों के दर्द का इलाज नहीं करवाया गया है। बुधवार (16 दिसंबर) को उमर खालिद ने एक अदालत में आरोप लगाया कि पिछले तीन दिन से उन्हें दांत दर्द की शिकायत है, लेकिन तिहाड़ जेल प्रशासन ने कोई मेडिकल सुविधा नहीं दी है और ना ही इलाज करवाया है।

Recommended Video

    Umar Khalid का Tihar Jail प्रशासन पर आरोप, 3 दिन से दांत में दर्द, नहीं मिला इलाज | वनइंडिया हिंदी
    Umar Khalid

    उमर खालिद के आरोप के बाद मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार ने जेल अधीक्षक को जेल नियमों के तहत नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने जेल अधीक्षक को आदेश दिया है कि वो उमर खालिद को मेडिकल सुविधा कैदी नियमों के तहत मुहैया कराएं।

    कोर्ट ने उमर खालिद के इलाज को लेकर जेल को क्या दिए आदेश

    वहीं कोर्ट ने जेल प्रशासन को दो दिन के अंदर एक अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का भी निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि संबंधिथ जेल अधीक्षत को जेल के नियम के मुताबिक आरोपी (उमर खालिद) को उपयुक्त मेडिकल इलाज कराने का निर्देश दिया जाता है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि दांत के डॉक्टर अगर जेल में इलाज के लिए नहीं जाते हैं तो आरोपी को जेल से बाहर इलाज के लिए ले जाया जाए।

    उमर खालिद ने कोर्ट में क्या कहा?

    उमर खालिद ने कोर्ट में कहा है, मुझे इस बात की उम्मीद थी कि बुधवार को कोर्ट में कोई डेंटिस्ट आएंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ऐसे में अगले हफ्ते तक डॉक्टर का इलाज करना मेरे लिए मुश्किल होगा क्योंकि मेरे दांतों का दर्द बढ़ता ही जा रहा है।

    कोर्ट ने खजूरी खास इलाके में हुए दंगे से संबंधित एक मामले में उमर खालिद की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। उमर खालिद को दिल्ली हिंसा में दंगा भड़काने के आरोप में अक्टबूर 2020 को गिरफ्तार किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+