दिल्ली दंगा: आरोपी AAP निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के कई ठिकानों पर ED ने मारे छापे
नई दिल्ली। फरवरी माह में राजधानी दिल्ली में हुए हिंसा और दंगों में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने आरोपी आम आदमी पार्टी (AAP) निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के दिल्ली और नोएडा समेत के कई अन्य स्थानों पर छापेमारी की हैं।

गौरतलब है दिल्ली में सीएए के खिलाफ उग्र हुए हिंसात्मक दंगे में कुल 53 लोग मारे गए थे। दिल्ली दंगों में कथित फंडिंग की जांच के लिए मार्च में एजेंसी ने दो मामले दर्ज किए थे, जिसमें पहला मामला ताहिर हुसैन के खिलाफ और दूसरा केस पीएफआई के खिलाफ दर्ज किया गया था।

ताहिर हुसैन को दिल्ली में हिंसा भड़काने की गहरी साजिश में शामिल पाया
ताहिर हुसैन और उसके सहयोगियों को दिल्ली में साम्प्रदायिक हिंसा भड़काने की गहरी साजिश में शामिल पाया गया है। दंगों के दौरान हुसैन पर आईबी अफसर अंकित शर्मा की हत्या करने का भी आरोप है, उसे पीएमएलए (PMLA) कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोप पत्र में IB ऑफिसर की हत्या के पीछे गहरी साजिश का आरोप
मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच मामले में कई आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है, जिनमें ताहिर हुसैन का नाम भी शामिल है। आरोप पत्र में शर्मा की हत्या के पीछे एक गहरी साजिश का आरोप लगाया गया है जिसमें अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अंकित शर्मा के परिवार द्वारा FIR दर्ज कराने के बाद ताहिर गिरफ्तार हुआ
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इसी महीने की शुरूआत में दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में दंगे के सिलसिले में ताहिर हुसैन के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। दिल्ली में मुस्तफाबाद विधानसभा सीट के तहत वार्ड नंबर 59 से AAP पार्षद ताहिर हुसैन को दंगों में मारे गाए आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा के परिवार द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद मार्च में गिरफ्तार किया गया था। ईडी हुसैन के पीएफआई के साथ कथित संबंधों की जांच कर रहा है।

25 फरवरी को जाफराबाद और बाबरपुर समेत कई इलाकों में भड़के दंगे
नागरिकता कानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच संघर्ष के बाद गत 25 फरवरी को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, घोंडा, चांदबाग, शिव विहार, भजनपुरा, यमुना विहार इलाकों में सांप्रदायिक दंगे भड़क गए थे। इस हिंसा में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हो गए थे। साथ ही सरकारी और निजी संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा था। उग्र भीड़ ने मकानों, दुकानों, वाहनों, एक पेट्रोल पम्प को फूंक दिया था और स्थानीय लोगों तथा पुलिस कर्मियों पर पथराव किया।

गोकलपुरी में हिंसा के दौरान गोली लगने से हुई हेड कांस्टेबल रतन लाल की मौत
इस दौरान राजस्थान के सीकर के रहने वाले दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल की गत 25 फरवरी को गोकलपुरी में हुई हिंसा के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी और डीसीपी और एसीपी सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल गए थे। साथ ही, आईबी अफसर अंकित शर्मा की हत्या करने के बाद उनकी लाश नाले में फेंक दी गई थी, जहां से दंगाई की शिकार एक नाबालिग लड़की की लाश भी अर्द्धनग्न हालत में बरामद हुई थी।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications