दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ दो तिहाई बहुमत की ओर
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव के रूझान आने के साथ बहुत आगे चल रही है। आप दो तिहाई की तरफ बढ़ रही है। भाजपा को 20 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस पांच सीटों पर आगे हैं अंतिम खबरों के आने तक। भाजपा भी पिछड़ती जा रही है।
नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल बहुत आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के कई दिग्गज जैसे महाबल मिश्र और नसीब सिंह पिछड़ रहे हैं। इस बीच,पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 8 सीटें मिली थी, इस बार कांग्रेस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। कांग्रेस को जंगपुरा, कालकाजी,सीलमपुर, मटियामहल वगैरह में जीत की उम्मीद है।
कांग्रेस को उम्मीद है कि वो सदर बाजार में भी जीत मिल सकती है। यानी कांग्रेस को लाभ हुआ तो नुकसान होगा आम आदमी पार्टी को।













Click it and Unblock the Notifications