दिल्ली में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, चार महीनों में पहली बार 24 घंटे में 4000 से अधिक संक्रमित, 21 लोगों की मौ
दिल्ली में 24 घंटे में 4000 से अधिक संक्रमित, 21 लोगों की मौत
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। राजधानी दिल्ली में भी कोरोना मरीजों की संख्या तेजी के बढ़ने लगी है। रविवार को दिल्ली में कोरोना ने एक बार फिर से रिकॉर्ड तोड़ दिया। चार महीने बाद 24 घंटे में कोरोना के 4000 से ज्यादा मामले सामने आए, जिसने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

सरकारी आंकड़ों पर नजर डाले तो 4 अप्रैल, रविवार को दिल्ली में 4033 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 2677 लोग ठीक होकर घर लौट गए। नए मरीजों की संख्या के साथ ही राजधानी दिल्ली में कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 651351 हो चुकी है, जबकि इस महामारी ने अब तक 11081 लोगों की जान ले ली। राजधानी दिल्ली में अब तक 1 करोड़ 49 लाख 77 हजार सैंपल की जांच हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications