दिल्‍ली में बेकाबू होता कोरोना, पिछले 24 घंटे में 3,567 नए केस

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली में भी कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। हर रोज नए मरीजों की संख्‍या में वृद्धि हो रही है। शनिवार को भी पिछले 24 घंटे में 3567 नए मामले सामने आए। इसके अलावा 10 लोगों की मोत हो गई। इसके अलावा दिल्‍ली में एक्टिव मरीजों की संख्‍या 12 हजार 647 हो गया है। मरने वालों की कुल संख्‍या की बात करें तो अबतक दिल्‍ली में 11060 लोगों की जान जा चुकी है।

दिल्‍ली में बेकाबू होता कोरोना, पिछले 24 घंटे में 3,567 नए केस

Recommended Video

    Delhi के Deputy CM Manish Sisodia ने Corona Vaccine की लगवाई first dose । वनइंडिया हिंदी

    शनिवार को 79617 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक शनिवार को दिल्‍ली में मरने वालों की संख्‍या में कमी जरूर दर्ज की गई लेकिन संक्रमण में इजाफा बदस्‍तूर जारी है। शुक्रवार को 3594 मामले सामने आए थे। वहीं शुक्रवार को 14 लोगों की मौत भी हुई थी। दिल्‍ली सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए हेल्‍थ बुलेटिन के मुताबिक होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्‍या रोज बढ़ रही है। शनिवार को इनकी संख्‍या बढ़कर 6569 पार कर गई।

    वहीं रिकवर्ड/डिस्चार्ज/माइग्रेट होने वालों का आंकड़ा 6,48,674 हो गया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में कोरोना की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई है। हालांकि उन्‍होंने कहा है कि दिल्‍ली में हालात पूरी तरह से कंट्रोल में है और किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने यह भी स्‍पष्‍ट किया कि दिल्‍ली सरकार लॉकडाउन लगाने का कोई प्‍लान नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+