दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 212 नए केस, 25 मौतें, संक्रमण दर 0.27 फीसदी
नई दिल्ली, 16 जून। राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले कम होते दिख रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से यहां नए मामलों की संख्या 200 के आसपास बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 212 नए केस सामने आए हैं और 25 मरीजों की मौत हुई है। वहीं 516 मरीज रिकवर होकर बाहर आए हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में अबतक 14 लाख 31 हजार 710 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इनमें से 14,04,085 ठीक हो चुके हैं। 24,876 मरीजों की मौत हुई है। दिल्ली में इस समय कुल 2749 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। जिनका इलाज चल रहा है।

इसके अलावा पूरे देश की बात करें तो बुधवार को देश भर में कोरोना के 62,224 नए केस दर्ज हुए और इस दौरान 2,542 लोगों की मौत हो गई। भारत में पॉजिटिविटी रेट लगातार नौ दिनों से 5 फीसदी के नीचे बना हुआ है। देश में अब संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 2,96,33,105 हो गया है, जबकि अब तक 3,79,573 लोग इस जानलेवा वायरस से शिकार बन चुके हैं। भारत में फिलहाल 8,65,432 एक्टिव केस हैं और 2,83,88,100 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications