Delhi Covid Update: दिल्ली में 24 घंटे के भीतर 5 कोरोना मरीजों की मौत, 2,073 नए मामले

नई दिल्ली, 04 अगस्त। दिल्ली में पिछले लगातार कोरोना में मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे में राज्य में 2,073 नए मामले सामने आए। जबकि इस दौरान 5 कोविड मरीजों की मौत हो गई।

Recommended Video

    Covid 19 India Updates: नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, नए केस में जबरदस्त उछाल | वनइंडिया हिंदी *News
    Corona Update

    राजधानी दिल्ली में पिछले एक सप्ताह में कोरोना वायरस पॉजिटिविटी दर बढ़ने के साथ बड़ी संख्या में कोविड के मामले सामने आए हैं। बुधवार को भी दिल्ली में यही क्रम जारी रही। इस दिन राजधानी में 2,073 कोरोना के नए मामले सामने आए। जबकि 5 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई। कोरोना पॉजिटिविटी दर लगातार तीसरे दिन 10 प्रतिशत से ऊपर रही। 11.64 प्रतिशत पर, यह 24 जनवरी के बाद सबसे अधिक था जब यह 11.79 प्रतिशत था। बुधवार को दिल्ली में कोविड मामले की संख्या बढ़कर 19,60,172 हो गई। जबकि मौतों की संख्या 26,321 तक पहुंच गई।

    स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि कोविड​​​​-19 का पता लगाने के लिए पिछले दिन कुल 17,815 परीक्षण किए गए थे। इससे पहले दिल्ली में मंगलवार को 1,506 कोविड मामले और तीन मौतें हुईं, जबकि परीक्षण सकारात्मकता दर 10.69 प्रतिशत थी। जबकि सोमवार को पॉजिटिवटी दर 11.41 प्रतिशत थी।

    जबकि रविवार को दिल्ली में कोरोना की पॉटिविटी दर 9.35 प्रतिशत थी। इस दिन 1,263 कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए। वहीं तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई। जबकि शुक्रवार को कोविड पॉजिटिवीट रेट 7.36 प्रतिशत थी और इस दिन एक मौत हुई। दिल्ली में वर्तमान में 5,637 सक्रिय मामले हैं। अब तक 3214 कोविड मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+