दिल्ली के कुछ हिस्सों में दोपहर में हुई बारिश, तापमान में गिरावट

दिल्ली के कुछ हिस्सों में दोपहर में हुई बारिश, तापमान में हुई गिरावट

नई दिल्ली, 21 अगस्त: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (शनिवार) सुबह उमस भरी रही। लेकिन दोपहर में हल्की बारिश हुई, इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में इसके बाद न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की थी। हालांकि शहर के कुछ हिस्सों में बारिश आज नहीं हुई। लेकिन फिर भी तापमान में गिरावट हर इलाके में देखी हई है।

delhi rain

आईएमडी ने कहा कि रात साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि बीते दिन शुक्रवार को लोधी रोड वेधशाला ने सुबह 11.30 से दोपहर 2.30 बजे के बीच अधिकतम 21.6 मिमी बारिश दर्ज की, जबकि पूसा वेधशाला ने 20 मिमी बारिश दर्ज की, सफदरजंग 6.6 मिमी और पालम वेधशालाओं में 5.7 मिमी बारिश दर्ज की है।

शाहदरा, लक्ष्मी नगर, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग और द्वारका अन्य क्षेत्रों में भी बारिश हुई थी। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और दिन के लिए शहर का न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+