दिल्ली प्रदूषण: 4 गुना बढ़ी पार्किंग फीस वापस, ट्रकों और निर्माण कार्यों पर लगा बैन भी हटा
नई दिल्ली। पर्यावरण प्रदूषण रोकथाम और नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) ने गुरुवार को दिल्ली में पार्किंग फीस को चार गुना बढ़ाए जाने को आदेश वापस ले लिया। इसके साथ ही दिल्ली में ट्रकों और निर्माण कार्यों पर लगी रोक को भी हटा लिया गया है। ईपीसीए ने यह फैसला दिल्ली में प्रदूषण के घटते स्तर को देखते हुए लिया है। ईपीसीए का ये आदेश गुरुवार सुबह 8 बजे से लागू हो गया है।

ईपीसीए के चेयरमैन, भूरे लाल ने गुरुवार सुबह दिल्ली सरकार के सचिव को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीते दो दिनों से दिल्ली के प्रदूषण में सुधार देखने को मिला है जिसकी वजह से फैसाला लिया गया है। बता दें कि 8 नवंबर को ईपीसीए ने दिल्ली में प्रवेश करने वाले ट्रकों और पार्किंग फीस को चार गुना बढ़ाने के आदेश दिए थे जिसकी वजह से दिल्ली के बाहर लगभग 70 हजार ट्रक खड़े हो गए थे।
ईपीसीए के साथ ही एनजीटी ने भी प्रदूषण पर रोक लगाने के के लिए दिल्ली में निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी थी। दिल्ली के परविहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस संबंध में ईपीसीए को पत्र लिखकर फैसले पर दोबारा पुनर्विचार करने को कहा था। कैलाश गहलोत का कहना था कि पार्किंग फीस को बढ़ाने का फैसला जल्दीबाजी में लिया गया फैसला है। इसकी जगह पूरे दिल्ली एनसीआर में ऑड-ईवन को लागू करने की इजाजत दी जाए।












Click it and Unblock the Notifications