Pollution: दिल्ली की हवा आज भी खराब, प्रदूषण से परेशान राजधानी, AQI पहुंचा 400 के पार
नई दिल्ली। राजधानी की आबोहवा दिनों-दिन खराब ही होती जा रही है, आज भी दिल्ली में सांस लेना मुश्किल हो रहा है, राजधानी के अलीपुर इलाके में तो एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 442 पहुंच गया है जबकि आनंद विहार का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 387, आरके पुरम में 333, रोहिणी में 391 और द्वारका में 390 है, दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के आंकड़ों के मुताबिक ये आंकड़े 'बहुत खराब' श्रेणी में है, हालांकि दिल्ली सरकार लगातार प्रदूषण को नियंत्रण करने की कोशिश में लगी हुई है। यही हाल एनसीआर का भी है, गाजियाबाद में आज एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 380, ग्रेटर नोएडा में 377 और नोएडा में 380 रिकॉर्ड किया गया है, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को लागू किया है, जिससे दिल्ली के वायु प्रदूषण को कम किया जा सके।
Recommended Video

दो दिन पहले दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पराली से निकलने वाले प्रदूषण को काबू करने के लिए अपनी ओर से प्रयास कर रही है, इस मुद्दे पर सभी सरकारों को साथ आना चाहिए और प्रदूषण के खिलाफ जंग छेड़नी चाहिए। अगर सभी पार्टियां और सरकार साथ आए तो 4 साल से कम समय में हम प्रदूषण को काबू कर सकते हैं।
पारा गिरने से वायु प्रदूषण भी बढ़ने लगा है
मालूम हो कि सर्दी शुरू होने से पहले दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण लोगों को तंग ही करता जा रहा है, मार्निंग वॉक पर निकले लोगों का भी कहना है कि उन्हें भी सांस लेने में घुटन महसूस हो रही है। आपको बता दें कि राजधानी में सर्दी के मौसम ने दस्तक देनी शुरू कर दी है, पिछले तीन-चार दिनों से दिल्ली-NCR के तापमान में कमी आई है लेकिन पारा गिरने से वायु प्रदूषण भी बढ़ने लगा है और साथ ही धूल और पराली का धुआं भी हवा को प्रदूषित करने में पीछे नहीं है, ऐसे में मौसम विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई क्योंकि अगर दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ा तो ये कोरोना वायरस से जंग लड़ रही राजधानी के अच्छी खबर नहीं होगी, इसलिए प्रदूषण पर अभी से ही रोकथाम की जरूरत है, इसलिए दिल्ली सरकार ने अभी से प्रदूषण रोकने के उपाय में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications