नीति आयोग की बैठक में उठा दिल्ली विवाद, 4 सीएम ने पीएम मोदी से मामला सुलझाने के लिए कहा

नई दिल्ली। पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग में ममता बनर्जी समेत तीन अन्य मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली के राजनीतिक संकट में दखल देने के लिए कहा है। नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पीएम मोदी से मुलाकात की।

4 सीएम ने पीएम मोदी से दिल्ली का मामला सुलझाने के लिए कहा

ममता बनर्जी ने कहा, 'मैंने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी से मुलाकात कर दिल्ली की समस्या को जल्द से जल्द निपटाने के लिए आग्रह किया है।' हालांकि, ममता बनर्जी ने कल कह दिया था कि वे दिल्ली राजनीतिक संकट के बारे में पीएम मोदी से बात करेगी।

इन चारों सीएम को कल दिल्ली के उपराज्यपाल ने अरविंद केजरीवाल से मिलने की अनुमति नहीं दी थी, जिसके बाद उन्होंने केजरीवाल के घर जाकर प्रेस कांफ्रेंस की थी। सूत्रों की मानें तो पीएम ने इन चारों सीएम को दिल्ली राजनीतिक संकट पर फिलहाल कोई आश्वासन नहीं दिया है।

इससे पहले आज सुबह केजरीवाल ने भी ट्वीट करते हुए पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि ऐसे पीएम के अंतर्गत कैसे देश का लोकतंत्र कैसे सुरक्षित होगा। बता दें कि ममता बनर्जी ने दिल्ली के वर्तमान हालात को संवैधानिक संकट बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+