Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल ने बुजुर्ग ससुर पर की थप्पड़ों की बरसात, पिटाई का VIDEO VIRAL

दिल्ली पुलिस की एक महिला सब इंस्पेक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सब इंस्पेक्टर अपने ससुर की पिटाई कर रही है। इस दौरान महिला की मां और दूसरे पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं।

नई दिल्ली, 06 सितंबर: दिल्ली पुलिस की एक महिला सब इंस्पेक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सब इंस्पेक्टर अपने ससुर की पिटाई कर रही है। इस दौरान महिला की मां और दूसरे पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं। यह घटना महिला के ससुराल की है, जहां महिला अपने बुजुर्ग ससुर पर रविवार को थप्पड़ों की बरसात कर रही है। दिल्ली पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद मामले का संज्ञान लिया है।

Recommended Video

    Delhi Female Sub Inspector की देखिए बदतमीजी, हो गया Video Viral| वनइंडिया हिंदी |*News
    सीसीटीवी में वारदात कैद

    सीसीटीवी में वारदात कैद

    यह वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। जिसमें देखा जा रहा है कि महिला कांस्टेबल अन्य पुलिसर्मी के दखल देने से पहले कई थप्पड़ मार रही है। महिला की मां भी उसके साथ बुजुर्ग को पीट रही है।

    पुलिसकर्मी के सामने वारदात

    पुलिसकर्मी के सामने वारदात

    मारपीट से पहले महिला और उसकी मां की पुलिसकर्मी के सामने बुजुर्ग से तीखी नोकझोंक हुई। उसके बाद महिला ने अपने ससुर को एक के बाद एक थप्पड़ मारती रह गई। महिला और उसकी मां दोनों ने बुजुर्ग को पीटती नजर आ रही है।

    नोकझोंक के बाद जड़ दिए कई थप्पड़

    नोकझोंक के बाद जड़ दिए कई थप्पड़

    आरोपी महिला कांस्टेबल दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी थाने में तैनात है। महिला सिपाही की ससुराल पक्ष के खिलाफ अदालती लड़ाई चल रही है। इस बीच महिला अपनी मां के साथ ससुराल आई और ससुर के साथ पहले नोकझोंक हुई, इसके बाद उनपर कई थप्पड़ जड़ दिए।

    महिला कांस्टेबल के खिलाफ होगी कार्रवाई

    महिला कांस्टेबल के खिलाफ होगी कार्रवाई

    समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया कि भारतीय दंड संहिता के तहत संबंधित धाराओं के लिए मामला दर्ज किया गया है, जिसमें स्वेच्छा से चोट पहुंचाना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी को आरोपी सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है।

    जांच में जुटी पुलिस

    जांच में जुटी पुलिस

    दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस मामले में आईपीसी की धारा 323/427 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी महिला कांस्टेबल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- प्रेमिका को दिया कार तो कर लिया Breakup, नये BF के साथ गाड़ी में घूमते देख गुस्साए Ex प्रेमी ने कर दी ये मांग

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+