भारत-पाक मैच के बाद न्यूयॉर्क पुलिस के नाम दिल्ली पुलिस का मैसेज, ऐसा क्या पूछा कि पोस्ट होने लगा वायरल?
Ind vs Pak: भारत-पकिस्तान के बीच खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में कल भारत ने आखिरी ओवर के दौरान जीत दर्ज की। न्यूयॉर्क में चल रहे टी20 विश्व कप के दौरान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मेन इन ब्लू ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया जिसके बाद भारत में जश्न का माहौल है।
इस जश्न के बीच दिल्ली पुलिस भी मजे लेने में पीछे नहीं रही। भारत-पाक मैच से जुड़ा दिल्ली पुलिस का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस अक्सर कुछ न कुछ इंटरेस्टिंग पोस्ट करती रहती है इस कारण अक्सर दिल्ली पुलिस का एक्स हैंडल चर्चाओं में भी बना रहता है। एक बार फिर कुछ वैसा ही हुआ है।

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने भारत के मैच जीतने के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान के मजे लेते हुए यह पोस्ट डाला है। ट्वीट करने के कुछ ही घंटों के भीतर, पोस्ट को 30,000 से अधिक यूजर्स ने पसंद किया और 5,500 से अधिक बार रीट्वीट किया गया। भारत-पाक मैच दोनों ही देश के लिए खेल से बढ़ होता है और क्रिकेटर्स से लेकर फैंस तक इसमें इमोशनली इनवेस्टेड होते हैं।
मैच खत्म होने के बाद न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) को टैग करते हुए, दिल्ली पुलिस ने एक्स पर लिखा, "उन्होंने केवल दो आवाजें सुनीं - एक 'इंडिया...इंडिया!', और दूसरी शायद टूटे हुए टेलीविजन की। क्या आप पुष्टि कर सकते हैं?"
सोमवार, 10 जून तड़के ट्वीट किए गए पोस्ट को रिपोर्ट लिखे जाने तक 9 लाख से ज्यादा बार देखा गया। इस हास्यपूर्ण ट्वीट पर खूब हंसी-मजाक हुआ, साथ ही कई लोगों ने कमेंट्स सेक्शन में मीम्स भी जोड़ दिए।
भारत और पाकिस्तान के मुकाबले से संबंधित दिल्ली पुलिस का यह पहला ट्वीट नहीं था। मैच से पहले दिल्ली पुलिस ने एक्स के माध्यम से टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं।
माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर पोस्ट में लिखा, "प्रिय एनवाईपीडीन्यूज, बस आपको सूचित करने के लिए: नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज एक दिलचस्प, आनंददायक मुकाबला होने की उम्मीद है। टीम इंडिया को शुभकामनाएं।"
दिलचस्प मुकाबले में बुमराह बने रक्षक
बता दें, भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के ग्रुप ए मैच में शानदार प्रदर्शन किया, जिससे मेन इन ब्लू ने आज न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 119 रनों का सफलतापूर्वक डिफेंड किया।
पाकिस्तान टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 113 रन बनाए। पाक ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी टीम इंडिया के विकेट लगातार ढहते गए और टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।
इस प्रेशर वाले मुकबले में जसप्रीत बुमराह भारत के लिए मैच विनर साबित हुए। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने मिलकर 8 ओवर में सिर्फ 38 रन देकर पांच विकेट लिए। इसकी बदौलत टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रही।












Click it and Unblock the Notifications