दिल्ली पुलिस ने आरोपी रोहित तोमर के पिता को किया सस्पेंड, पीड़िता के परिवार को धमकाने का आरोप
दिल्ली पुलिस ने तिलक नगर में लड़की की बेरहमी से पिटाई करने के आरोपी रोहित तोमर के पिता को सस्पेंड कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को रोहित तोमर के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पिता अशोक तोमर को सस्पेंड किया।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने तिलक नगर में लड़की की बेरहमी से पिटाई करने के आरोपी रोहित तोमर के पिता को सस्पेंड कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को रोहित तोमर के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पिता अशोक तोमर को सस्पेंड किया। अशोक तोमर को कथित रूप से पीड़ित के परिवार को धमकी देने के लिए सस्पेंड किया गया है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को एक लड़की की बेरहमी से पिटाई करने के आरोप में रोहित तोमर को गिरफ्तार किया था। रोहित ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को डराने के लिए एक लड़की की बेरहमी से पिटाई कर उसका वीडियो एक्स-गर्लफ्रेंड को भेजा था।

दिल्ली पुलिस ने रोहित के पिता को किया सस्पेंड
दिल्ली पुलिस ने आरोपी रोहित तोमर के पिता अशोक तोमर को सस्पेंड कर लिया है। अशोक तोमर पर पीड़िता के परिवार को धमकाने का आरोप है। शुक्रवार को दिल्ली के तिलक नगर में एक लड़की की बेरहमी से पिटाई का वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी 21 वर्षीय रोहित तोमर को गिरफ्तार किया था। ये गिरफ्तारी गृहमंत्री राजनाथ सिंह के मामले में दखल के बाद की गई थी। आरोपी रोहित तोमर वीडियो में एक लड़की की बेरहमी से पिटाई कर रहा था। दिल्ली पुलिस के नारकोटिक डिपार्टमेंट में एएसआई के रूप में तैनात अशोक सिंह तोमर के बेटे रोहित तोमर ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को डराने के लिए एक 21 साल की लड़की की इस तरह से पिटाई की थी।
एक्स-गर्लफ्रेंड को डराने के लिए बनाया वीडियो
2 सितंबर को दिल्ली के उत्तम नगर में घटित इस घटना में शुक्रवार 14 सितंबर को पहली गिरफ्तारी हुई। इसके बाद शुक्रवार रात को दिल्ली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए वीडियो बनाने वाले शख्स समेत दो और लोगों को गिरफ्तार किया। रोहित ने ये सब अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड पूजा (बदला हुआ नाम) को डराने के लिए किया। उसने पिटाई का ये वीडियो रिकॉर्ड कर अपनी पूजा को भेजा और उससे कहा कि अगर वो उससे शादी नहीं करेगी तो उसका भी यही हश्र होगा। पूजा को रोहित पिछले काफी समय से तंग कर रहा था।
रोहित के बर्ताव की वजह से हुआ था ब्रेकअप
पूजा और रोहित डेढ़ साल तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन फिर रोहित की खराब आदतों और गुस्सैल रवैये के कारण पूजा ने उससे ब्रेकअप कर लिया। ब्रेकअप के बाद रोहित उसे परेशान करने लगा और उसपर तेजाब फेंकने की धमकी भी दी। इससे परेशान होकर पूजा ने रोहित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें वीडियो वायरल होने के बाद और चार्ज लगाए गए।

सामने आई पीड़िता, पुलिस को सुनाई आपबीती
आरोपी रोहित तोमर के खिलाफ जिस लड़की को पीटते हुए वीडियो बनाया था, वो भी शुक्रवार को पुलिस के सामने आई। उसने उत्तम नगर थाने में रोहित के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। लड़की ने बताया कि 2 सिंतबर को रोहित ने उसे एक ऑफिस में बुलाया। उसे मारापीटा और उससे रेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। डर के चलते लड़की थाने नहीं गई लेकिन वीडियो वायरल हुआ तो उसने हिम्मत कर पुलिस के सामने आने की ठानी।
-
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब!












Click it and Unblock the Notifications