दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंधित PFI के तीन कार्यालयों को किया सील, UAPA के तहत मामला दर्ज
दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंधित PFI के तीन कार्यालयों को किया सील,UAPA के तहत मामला दर्ज
नई दिल्ली, 03 सितंबर: पिछले सप्ताह केंद्र सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर पांच साल के लिए बैन लगा दिया है। इस प्रबिबंध के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी में पीएफआई के तीन कार्यालयों को सील कर दिया है। वहीं बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित संगठन के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम ( UAPA) की विभिन्न धाराओं के तहत केस भी दर्ज कर लिया है।

दिल्ली पुलिस ने पीएफआई के खिलाफ शाहीन बाग थाने में यूएपीए की जिन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है उसमें ये भी उल्लेख किया गया है कि इन इमारतों को संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।
पीएफआई के जिन तीन कार्यालयों को सील किया गया है वो जैद अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर, अबू फजल एन्क्लेव जामिया नगर में हिलाल हाउस के ग्राउंड फ्लोर और टिहरी मंजिल जामिया में स्थित थे। जिन्हें यूएपीए की धारा 8 के तहत सील कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications