गर्लफ्रेंड समझ WhatsApp पर महिला कॉन्स्टेबल से मीठी-मीठी बातें करता था लुटेरा, पुलिस ने ऐसे दबोचा

नई दिल्ली। राजधानी के मुंडका इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां लुटेरे को पकड़ने के लिए पुलिस ने ऐसी तरकीब निकाली कि वह कुछ समझ नहीं पाया और गिरफ्त में आ गया। मुंडका इलाके में कुछ दिनों पहले एक कैब लूटने की वारदात सामने आई थी। इस मामले को सुलझाने में पुलिस जुटी हुई थी। इस दौरान पुलिस को कॉल डिटेल से मालूम हुआ कि आरोपी बराबर अपनी गर्लफ्रेंड से बात करता था।

लुटेरे को पकड़ने के लिए पुलिस ने निकाली अनोखी तरकीब

लुटेरे को पकड़ने के लिए पुलिस ने निकाली अनोखी तरकीब

इसके बाद पुलिस कॉल डिटेल की मदद से सोमवीर के गर्लफ्रेंड तक पहुंचने में कामयाब रही और उसका फोन जब्त कर लिया। गर्लफ्रेंड का फोन जब्त करने के बाद पुलिस ने एक महिला कॉन्स्टेबल को व्हाट्सएप के जरिए सोमवीर को ये भरोसा दिलाने को कहा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से ही बात कर रहा है। पुलिस ने ये तरकीब सोमवीर तक पहुंचने के लिए इस्तेमाल की।

महिला कॉन्स्टेबल से चैट करने लगा सोमवीर

महिला कॉन्स्टेबल से चैट करने लगा सोमवीर

निर्देश के मुताबिक, महिला कॉन्स्टेबल सोमवीर से व्हाट्सएप पर बातें करने लगी। सोमवीर भी महिला कॉन्स्टेबल से मीठी-मीठी बातें करता रहा। इसके बाद महिला कॉन्स्टेबल ने सोमवीर से कहा कि वह उससे मिलने को बेताब है। सोमवीर ने यकीन करते हुए महिला कॉन्स्टेबल को जगह और वक्त बता दिया। तब तक पुलिस भी उसे दबोचने की पूरी तैयारी कर चुकी थी।

पुलिस ने सोमवीर को दबोचा

पुलिस ने सोमवीर को दबोचा

सोमवीर अपनी गर्लफ्रेंड समझ उस कॉन्स्टेबल से व्हाट्सएप पर चैट करता था। सोमवीर द्वारा मिलने की बताई गई जगह पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। इसके बाद तय समय पर जैसे ही सोमवीर अपनी गर्लफ्रेंड समझ उस कॉन्स्टेबल से मिलने आया, पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस वहां से सोमवीर को थाने ले गई। इस तरफ पुलिस ने सोमवीर को गिरफ्तार कर कैब लूट के मामले को सुलझाने में कामयाबी हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+