दिल्ली पुलिस ने किसानों के उपद्रव का वीडियो जारी किया, ट्रैक्टर से तोड़ी पुलिस जीप
दिल्ली पुलिस ने किसानों के उपद्रव का वीडियो जारी किया
नई दिल्ली। सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 65 दिनों से आंदोलन करने वाले किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में लाल किले पर जमकर उपद्रव किया। उपद्रवी किसानों ने पुलिस पर जमकर हमला किया। ये उपद्रव लाल किले और आरटीओ पर ट्रैक्टर रैली के दौरान देखने को मिला। किसानों ने पुलिस द्वारा लगार्ठ गई बैराकेटिंग को तोड़ दिया और पुलिस के साथ जमकर उपद्रव किया। इस उपद्रव के एक दिन बाद अब दिल्ली पुलिस ने किसानों के इस उपद्रव के वीडियो जारी किए हैं। जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे किसानों ने ट्रैक्टरों से पुलिस की जीप और बैराकैटिंग को तोड़ा।

पुलिस द्वारा जो वीडियो जारी किया वो दिल्ली में कल की हिंसा (26.1.2021) कहा है जहां , कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस के वाहन में अपने ट्रैक्टर को बार-बार पलट दिया। प्रदर्शनकारियों ने कल हुए हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस के वाहन को लाठी से पीट-पीट कर तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications