भाजपा आईटी सेट प्रमुख अमित मालवीय की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने "The Wire" के खिलाफ दर्ज किया केस
भाजपा आईटी सेट प्रमुख अमित मालवीय की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने द वायर के खिलाफ दर्ज किया केस
Amit Malviy: न्यूज वेबसाइट द वायर की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं। भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने द वायर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मालवीय ने तीन दिन पहले एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि वो अपने वकील की सलाह के बाद द वायर के खिलाफ सिविल और क्रिमिनल केस दर्ज करने का मन बना चुके हैं।

वहीं शनिवार को समाचार वेबसाइट द वायर के खिलाफ भाजपा नेता अमित मालवीय की पुलिस के पास दर्ज शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मालवीय ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि द वायर ने उनकी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से जाली दस्तावेज बनवाएं।
अमित मालवीय ने पुलिस से द वायर के संस्थापक संपादक सिद्धार्थ वरदराजन, सिद्धार्थ भाटिया, एमके वेणु और उप संपादक जाह्नवी सेन के खिलाफ "धोखाधड़ी, जालसाजी, प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए एफआई दर्ज करने की गुजारिश की थी।
अमित मालवीय ने दिल्ली में पुलिस मुख्यालय में विशेष पुलिस आयुक्त (क्राइम) के पास शिकायत दर्ज की गई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि वो द वायर के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहे हैं।
जानें क्या है पूरा मामला ?
गौरतलब है कि 6 अक्टूबर, 2022 को द वायर ने एक रिपोर्ट पब्लिश की जिसमें दावा किया गया कि मेटा, जो फेसबुक और इंस्टाग्राम के मालिक हैं उसने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को एक निजी अकाउंट "क्रिंगअरचिविस्ट" द्वारा अपलोड किए जाने के कुछ ही मिनटों के भीतर हटा दिया था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमित मालवीय, जो बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख हैं, को मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम से पोस्ट हटाने के लिए कुछ विशेषाधिकार प्राप्त थे। ये खबर आग की तरह फैली और इस रिपोट की प्रामाणिकता पर उठाए जाने के साथ द वायर न्यूज वेबसाइट की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications