ट्रैक्टर परेड हिंसा: दिल्ली पुलिस ने देशद्रोह और UAPA के तहत दर्ज किया केस
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस का स्पेशल सेल 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा की 'साजिश' और 'आपराधिक मंसूबों' की जांच करेगा। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि किसान नेताओं के साथ बनी सहमति को दरकिनार करने की 'पूर्व नियोजित' तथा 'सोची-समझी' योजना थी ताकि गणतंत्र दिवस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सरकार को शर्मिंदा कराया जा सके।

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने किसान नेताओं के खिलाफ करीब तीन दर्जन मुकदमें दर्ज किए हैं। जिनमें आईपीसी की कई संगीन धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस ने कहा कि आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं और गैरकानूनी गतिविधियां (UAPA) अधिनियम के प्रावधानों तथा भारतीय दंड संहिता की राजद्रोह से संबंधित धाराओं के तहत जांच की जा रही है।
गाजियाबाद प्रशासन ने किसानों को यूपी गेट धरना स्थल खाली करने के लिए अल्टीमेटम दे दिया है। माना जा रहा है कि आज किसान धरना स्थल खाली कर सकते हैं। जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद है। तो वहीं किसान भी वापस यूपी गेट की ओर लौट रहे हैं। किसान धरना खत्म करने के पक्ष में नहीं है। इसके साथ ही खबर आ रही है कि किसान नेता राकेश टिकैत सरेंडर करने की बात से साफ तौर पर इनकार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications