बीएसपी नेता के 'बंदूकबाज' बेटे पर कसा शिकंजा, गृह मंत्रालय ने दिए कार्रवाई के निर्देश

नई दिल्ली। देश की राजधानी में फाइव स्टार होटल के बाहर पिस्टल लहराने के मामले में पूर्व बीएसपी सांसद राकेश पांडे के बेटे आशीष पांडे की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली पुलिस ने जहां मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है, साथ ही लखनऊ पहुंचकर करीब आधा दर्जन जगह पर छापेमारी भी की है। इस मामले में गृह मंत्रालय की ओर से भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने इस मामले में ट्वीट किया है।

रिजिजू ने ट्वीट कर बताया- दिल्ली पुलिस कर रही कार्रवाई

किरण रिजिजू ने घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि जिस घटना का वीडियो मीडिया में दिखाया जा रहा है उस पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आर्म्स एक्ट और आईपीसी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले में सख्त और उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना में अन्य लोगों की पहचान का सत्यापन किया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस पहुंची लखनऊ, छापेमारी तेज

दिल्ली पुलिस पहुंची लखनऊ, छापेमारी तेज

दिल्ली पुलिस ने भी पूरे मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। स्पेशल ज्वाइंट सीपी ने बताया कि दो ग्रुप के बीच विवाद में तमंचा दिखाकर डराने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस टीम लखनऊ पुलिस के संपर्क में है। दिल्ली पुलिस काफी सख्त नजर आ रही है और लखनऊ में आरोपी की तलाश में कई जगह पर छापेमारी की है। आशीष पांडे के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कर दिया है।

होटल हयात के बाहर हुआ था हाईवोल्टेज ड्रामा

होटल हयात के बाहर हुआ था हाईवोल्टेज ड्रामा

दिल्ली के फाइव स्टार होटल 'हयात' के बाहर हुए हाईवोल्टेज ड्रामे को लेकर होटल की तरफ से भी बयान जारी किया गया है। 'हयात' होटल की तरफ से कहा गया है कि मेहमानों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। वे इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं और उचित कार्रवाई की दिशा में स्थानीय पुलिस के संपर्क में हैं।

दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

बता दें कि दिल्ली के होटल हयात के बाहर हंगामे का मामला 14 अक्टूबर की रात का है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गुलाबी रंग की पैंट पहने हुए शख्स की पहचान आशीष पांडे के तौर पर हुई है। उसके हाथ में पिस्टल है वो होटल के बाहर खड़े एक कपल को न केवल धमकी दे रहा है, बल्कि उन्हें गालियां भी दे रहा है। उसके साथ एक लड़की भी है जो कपल को अपशब्द कहती हुई नजर आ रही है। इसी वीडियो के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+