शशि थरूर से फिर पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस एक बार फिर से उनसे पूछताछ कर सकती है। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा कि थरूर से पूछताछ का पहला चरण ही पूरा हुआ है, एसआइटी उनसे फिर पूछताछ कर सकती है।

बीएस बस्सी ने कहा कि हमने इस केस से संबंधित कुछ लोगों से पूछताछ की है। उनमें से कुछ से अभी भी पूछताछ की जानी है। हम पूछताछ पूरी करने की प्रक्रिया में हैं।
गौरतलब है कि थरूर से सोमवार रात तकरीबन चार घंटे तक पूछताछ की गयी। बस्सी ने कहा कि थरूर से करीब साढ़े तीन घंटे पूछताछ की गई। जरूरत पड़ने पर उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
सुनंदा पुष्कर पिछले साल 17 जनवरी को एक आलीशान होटल में मृत मिली थीं। पुलिस ने कहा था कि उन्हें जहर दिया गया है। पुलिस आयुक्त बस्सी ने कहा कि हमारी विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने थरूर से घटना की पृष्ठभूमि व घटना के बारे में भी पूछताछ की है। थरूर से सोमवार शाम पूछताछ की गई। इससे कुछ घंटे पहले उन्हें पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications