पहले ही लिख दी गई थी जितेंद्र तोमर की गिरफ्तारी की स्क्रिप्ट
लखनऊ। केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच चल रहे टकराव के बीच मंगलवार को एक और नाटकीय घटनाक्रम सामने आया, जब केंद्र सरकार की दिल्ली पुलिस ने फर्जी डिग्री मामले में दिल्ली सरकार के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया। तोमर की गिरफ्तारी के बाद अचानक राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। मामले में गृह मंत्रालय ने अपनी सफाई दी और शाम होते-होते दिल्ली पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर तोमर पर लगी धाराओं का भी खुलासा कर दिया।

फरक्खा एक्सप्रेस में काफी भीड़ होने के कारण तोमर को महिला कोच में बैठाया गया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता तोमर की गिरफ्तारी को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। उनका कहना है कि बिना नोटिस दिए उन्हें एक माफिया या आतंकवादी की तरफ गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन आपको बता दें कि तोमर की गिरफ्तारी की स्क्रिप्ट पहले ही तैयार कर ली गई थी।
कई दिनों से चुपचाप फैजाबाद में डेरा डाले हुए थी दिल्ली पुलिस
जितेंद्र सिंह तोमर की गिरफ्तारी की पूरी स्क्रिप्ट दिल्ली पुलिस कई दिनों पहले ही तैयार कर चुकी थी। दिल्ली के कानून मंत्री के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करने के लिए दिल्ली पुलिस फैजाबाद में चुपचाप डेरा डाल चुकी थी ताकि सबूत एकत्र किए जा सकें। सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक दिल्ली के एक आला ऑफिसर सतिंदर सांगवान 24 मई को ही फैजाबाद पहुंच गये थे और छानबीन शुरु कर दिया था।
फैजाबाद के अवध विश्वविद्यालय में छानबीन के दौरान दिल्ली पुलिस ने तोमर की डिग्री से जुड़े 10 बिन्दुओं पर जानकारी एकत्र की थी। दिल्ली पुलिस ने अवध यूर्निवसिटी के अलावा साकेत महाविद्यालय में भी छानबीन की थी। इसमें तोमर का प्रवेश फर्जी पाया गया था। इसकी पुष्टि विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी एसएन शुक्ला व साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य एसएन दूबे ने की है।
गिरफ्तारी वैध: बस्सी
दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की गिरफ्तारी वैध है। बस्सी ने कहा, "उन्हें कानून के दायरे में रहकर गिरफ्तार किया गया है।"
मार्कशीट पर लिखा तोमर का रोल नंबर
विश्वविद्यालय ने बताया कि तोमर के अंकपत्र पर अंकित रोलनंबर 31331 फर्जी है। इसके अलावा उनकी डिग्री भी फर्जी है।












Click it and Unblock the Notifications