दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में महिला की लाश मिलने से हड़कंप, गत्ते के बॉक्स में रखा था शव
नई दिल्ली। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार की शाम एक महिला की लावारिस लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस ने बताया के महिला की पहचान अभी नहीं की जा सकता है, उसकी लाश एक होटल के बाहर से बरामद की गई है। पुलिस को शव के बारे में शाम 4.30 बजे सूचना मिली थी। पुलिस के मुताबिक मृत महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

महिला का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है, दिल्ली पुलिस उसकी पहचान में जुट गई है। साथ ही पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरा की भी जांच कर रहे हैं जिससे यह पता चल सके कि महिला का शव वहां पहुंचा कैसे। मिली जानकारी के मुताबिक महिला का शव एक कार्टून के अंदर रखा गया था, जिसे एक बोरी से ढंक दिया गया था। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला के गले में एक नीले रंग का दुपट्टा भी लपेटा गया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वेद प्रकाश सूर्या ने कहा कि अपराध स्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
बता दें कि दिल्ली में देशव्यापी लॉकडाउन के बीच जुर्म की वारदात बढ़ने से लोगों में खौफ है। रविवार को दिल्ली के नारायणा में देर रात फायरिंग की आवाज से लोगों में दशहत फैल गई। यहां कार से आए पांच बदमाशों ने एक घर के बाहर ताबड़तोड़ 11 राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं, पूरी घटना पास के घर में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: सुनंदा पुष्कर के ट्विटर अकाउंट को लेकर थरूर की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट का पुलिस को नोटिस












Click it and Unblock the Notifications