सुनंदा पुष्कर के ट्विटर अकाउंट को लेकर थरूर की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट का पुलिस को नोटिस

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरुर की ओर से अपनी मरहूम पत्नी सुनंदा पुष्कर के ट्विटर अकाउंट को संरक्षित करने को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस को नोटिस जारी किया है। शशि थरूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दायर कर मांग की है कि अदालत दिल्ली पुलिस को आदेश दे कि सुनंदा पुष्कर के ट्विटर अकाउंट को संरक्षित किया जाए। उन्होंने अपनी पत्नी के 2014 में उनकी मौत से पहले किए गए ट्वीट और उनके ट्विटर अकाउंट को संरक्षित करने की मांग की है।

सुनंदा पुष्कर के ट्विटर अकाउंट को लेकर हाईकोर्ट का पुलिस को नोटिस

थरूर की याचिका पर सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। अदालत ने सुनंदा पुष्कर मौत मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी को निर्देश दिया कि वह ट्विटर इंडिया को लिखे कि सुनंदा पुष्कर की मौत से पहले के उनके ट्वीट और बाद में एक्टिव नहीं रहे ट्विटर अकाउंट संरक्षित रखे। अदालत ने इस मामले की अगली तारीख 15 जुलाई तय की है। थरूर के वकील ने अदालत में कहा है कि सुनंदा के ट्वीट्स उनकी मानसिक स्थिति का विश्लेषण करने में अहम हैं।

शशि थरुर ने अदालत में आशंका जताई है कि सुनंदा पुष्कर के ट्वीट और ट्विटर अकाउंट डिलीट किए जा सकते हैं। है। पुलिस ने पहले अदालत में सुनंदा के पति के साथ तनावपूर्ण रिश्ते होने के कारण उनके मानसिक तौर पर परेशान होने की बात कही थी। सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी 2014 की रात दिल्ली के एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थीं। दिल्ली पुलिस ने थरूर पर पत्नी को प्रताडित करने के लिए आरोपी बनाया है, जिसके कारण सुनंदा ने खुदकशी की थी। मामले में सुनंदा पुष्कर के पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर पर आईपीसी की धारा 498-ए के तहत आरोप हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+