सुनंदा पुष्कर की हत्या की जांच के लिए SIT का गठन, विसरा की जांच विदेश में होगी

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की रहस्यमय मौत की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने एसआईटी का गठन कर दिया है। इस टीम में एक दो डीसीपी साउथ, एक अडिशनल डीसीपी, एक एसचओ और एक इंस्पेक्टकर को नियुक्त किया गया है।

sunanda pushkar

दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा कि सुनंदा की मौत की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। इसके लिए हम एक विशेष जांच का खाका तैयार करके आगे बढ़ रहे हैं। साथ इस मामले की जांच के लिए जहां भी जाना होगा जिससे भी पूछताछ करनी होगी की जाएगी।

गौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने सुनंदा पुष्कर की मौत को आत्महत्या के बजाए हत्या मानते हुए इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। गौरतलब है कि सुनंदा पुष्कर की 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के एक होटल में मौत हो गयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+