सुनंदा पुष्कर की हत्या हुई थी-दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत को दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला माना है। दिल्ली पुलिस इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस की एफआईआर में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सुनंदा पुष्कर की मौत का मामला दर्ज किया गया है।

वहीं दिल्ली पुलिस कमिश्नर वीएस बस्सी ने कहा कि हाल ही में मिली सुनंदा की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ था कि उनके शरीर में जहर पाया गया था। सुनंदा की मौत सामान्य नहीं थी जिसके चलते अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। बस्सी ने कहा कि अभी किसी का नाम एफआईर में नहीं दर्ज किया गया है लेकिन इस मामले में हर स्तर पर जांच की जाएगी।
यह है मामला
गौरतलब है कि 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के लीला होटल में सुनंदा पुष्कर की रहस्यमय तरीके से मौत हो गयी थी। ऐसा माना जा रहा था कि सुनंदा की मौत अधिक नशा करने के चलते हुई थी। वहीं शुरुआती चरण में ऐसा माना जा रहा था कि सुनंदा की जहर खाने से मौत हुई थी और उनकी मौत को हत्या की बजाए आत्महत्या माना जा रहा था
आपको बता दें कि शशि थरूर की पाकिस्तानी महिला पत्रकार मेहर तरार के साथ संबंधों के चलते सुनंदा पुष्कर काफी परेशान थी। वहीं सुनंदा और तरार के बीच ट्विटर पर विवाद भी सामने आया था जिसके बाद सुनंदा की मौत हो गयी थी। सुनंदा का एक 21 साल का बेटा शिव मेनन है यह बेटा उनकी दूसरी शादी से है।
विसरा रिपोर्ट में हुआ था खुलासा
आपको बता दें कि विसरा रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ था कि सुनंदा पुष्कर की मौत जहर से हुई है। उनके शरीर में जहर पाया गया है। सुनंदा के होटल के कमरे से जो दवाइयां मिली थी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। किसके पर्चे पर ये दवाइयां दी गई, और किसने ये दवाइयां मुहैया कराईं। सुनंदा पुष्कर के इलाज से जुड़े कागजात में एल्प्रेक्स दवा का कहीं जिक्र नहीं है। जबकि ये दवाई होटल के कमरे से बरामद की गई थी। एल्प्रेक्स के दो खाली पत्ते घटनास्थल से मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications