JNU प्रकरण और केजरी जंग के बाद बस्सी को मिलेगा रिटर्न गिफ्ट, बनाए जा सकते हैं मुख्य सूचना आयुक्त!
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जेएनयू प्रकरण पर दिल्ली पुलिस के मुखिया भीमसेन बस्सी उर्फ बीएस बस्सी आजकल जिस तरह बयान दे रहे हैं उससे उनकी केंद्र सरकार से नजदीकी साफ झलक रही है। वहीं केंद्र सरकार ने भी उन्हें रिर्टन गिफ्ट देने की पूरी तैयारी कर चुकी है। मीडिया और सत्ता के गलियारों में जो सुगबुगाहटें चल रही हैं, उनकी मानें तो रिटायरमेंट के बाद बीएस बस्सी को मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर बैठाया जा सकता है। आपको बताते चलें कि इस माह के अंत में बीएस बस्सी दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद से रिटायर हो रहे हैं।

ऐसा इसलिए भी क्योंकि दिल्ली पुलिस सीधे दिल्ली सरकार के अधीन न होकर केन्द्र के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है। बात बीते समय की करें तो केंद्र सरकार के नजदीकी के चलते दिल्ली पुलिस के कई मुखिया रिटायरमेंट के बाद विभिन्न राज्यों में राज्यपाल और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त होते रहे हैं। ऐसे में इस बात को भी बल मिलता है कि बहुत जल्द बस्सी को कोई महत्वपूर्ण भूमिका दी जा सकती है। चुकि सूचना आयुक्त का पद खाली है और अबतक इसपर कोई नियुक्ति नहीं हुई है तो शायद यही पद उन्हें दे दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications