IFS ऑफिसर बनकर 36 करोड़ की ठगी करने वाले को दिल्‍ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्‍ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने पीयूष बंधोपाध्याय नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है, जो खुद को आईएफएस अफसर बताता था और भारत सरकार में बड़े पद पर तैनात होने का दावा करता था। आरोपी ने गुजरात के एक कारोबारी से 36 करोड़ रुपये की ठगी भी कर ली। आर्थिक अपराध शाखा के जॉइंट कमिश्नर ओपी मिश्रा के मुताबिक, गुजरात की एक कंपनी स्मार्ट बायो टॉयलेट प्राइवेट लिमिटेड के एक अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई जिसमें कहा गया कि उनकी मुलाकात पीयूष की पत्नी श्वेता से हुई।

IFS ऑफिसर बनकर 36 करोड़ की ठगी करने वाले को दिल्‍ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

उसने बताया कि उसकी कंपनी भारत की एक बड़ी थिंक टैंक कंपनी की हेड है। यह कंपनी पूरी दुनिया में नए नए प्रयोग और तकनीक देने के लिए जानी जाती है और कोई भी सरकारी या गैर सरकारी प्रोजेक्ट हासिल कर सकती है। श्वेता ने बताया कि उनके पति पीयूष आईएफएस अफसर हैं और प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात हैं। श्वेता ने गुजरात की कंपनी के अधिकारियों से अपने पति के साथ दिल्ली के अशोका होटल में मीटिंग भी कराई।

पीयूष ने कंपनी के अधिकारियों को बताया कि भारत सरकार के मेक इन इंडिया, स्मार्ट सिटी, सोलर एनर्जी जैसे बड़े प्रोजेक्ट उसी के तहत हैं। गुजरात की कंपनी के अधिकारियों ने उससे प्रभावित होकर दुबई की एक एनआरआई कंपनी मित्सुमी डिस्ट्रीब्यूटर्स से श्वेता की थिंक टैंक कंपनी में पेटेंट तकनीक लेने के नाम पर 36 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा दिए, लेकिन बाद में पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+