सावधान! बेचे जा रहे हैं आपके बैंक डिटेल्स, कहीं आपका नाम भी तो शामिल नहीं
यूं तो डिजिटल इंडिया के जमाने में सब कुछ सुरक्षित होने की बात कही जा रही है लेकिन दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है, जिसमें सुरक्षा की कलई खुल कर सामने आ गई।
नई दिल्ली। अगर आपको यह लगता है कि बैंकों में आपकी डिटेल्स सेफ हैं, तो यह आपके सावधान हो जाने का वक्त है। देश की राजधानी में दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे माड्यूल का भंडाफोड़ किया है जो आपके बैंक डिटेल्स बेच रहा था।

10 से 20 पैसे में बेची जा रही हैं डिटेल्स
पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि बैंक खातों से जुड़ी जानकारियां 10 से 20 पैसे के लिए बेची जा रही हैं। दरअसल, इस मामले का खुलासा उस वक्त उस जब पुलिस दिल्ली के ही ग्रेटर कैलाश में 80 वर्षीय महिला के कार्ड से 1.46 लाख रुपए गायब हो जाने की जांच कर रही थी।

1 करोड़ लोग बने निशाना
साउथ ईस्ट डीसीपी आर बानियना ने कहा कि ऐसे समूह का खुलासा किया गया है जो बैंक एकाउंट, क्रेडिट और डेबिट कार्ड की संवेदनशील जानकारियां लीक कर रहे हैं। इन लोगों ने करीब 1 करोड़ लोगों को अपना निशाना बनाया। इनता ही नहीं ये फेसबुक और वाट्सएप डाटा भी लीक कर रहे थे।

ये जानकारियां हो रही थीं लीक
बानिया ने कहा कि यह मॉड्यूल बैंक अधिकारियों की मदद से चल रहा था। बताया कि जो जानकारियां लीक की जाती थीं, उनमें कार्ड नंबर, कार्ड धारक का नाम, डेट ऑफ बर्थ और मोबाइल नंबर शामिल है। जांच के दौरान पुलिस ने पूरन गुप्ता नाम के शख्स को भी गिरफ्तार किया जिसने बताया कि वो डेटा एक साथ बेंचता था। 50 हजार लोगों की जानकारियां बेचने का वो 10 से 20 हजार रुपए लेता था।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
बता दें कि ये लोग जानकारी इकट्ठा करने के लिए बैंक के कर्मचारी बन कर लोगों को फोन करते थे और फिर कार्ड का CVV नंबर और वन टाइम पासवर्ड पूछते थे, जिससे वो पैसे उड़ाने में सफल हो जाते थे। लोग इनकी जाल में फंसते इसलिए थे, क्योंकि इनके पास उनसे जुड़ी सारी जानकारियां होती थीं।












Click it and Unblock the Notifications