एक बार फिर दहलने से बची दिल्ली, एक आतंकवादी ने उगल दिए राज
नई दिल्ली। एक बार फिर दिल्ली दहलने से बच गई है। आतंकवादियों की नजर दिल्ली और आस पास के शहरों पर थी। दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि उसने एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। जो दिल्ली व असपास के शहरों पर आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने वाला था। आतंकवादी लश्कर ए तैयबा से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि पुलिस की ओर से पूछने के बाद आतंवादी ने कई राज खोले हैं। जानकारी के मुताबिक आतंकवादी पाकिस्तान का नागरिक है।

पुलिस हिरासत में कड़ी पूछताछ
पकड़े गए आतंकवादी अरशद खान को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में भेज दिया है। जानकारी मिली है कि अरशद वर्ष 2001 में जूते का कारोबार करने वाले उद्योगपति पार्थ रॉय बरमन के अपहरण के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। इसके बाद कोलकाता जेल में बंद साज काट चुका है। दिल्ली पुलिस जल्द ही पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications