क्रिसमस और न्‍यू ईयर पर हो सकता था दिल्‍ली में आतंकी हमला, अलकायदा के 2 आतंकी गिरफ्तार

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। राजधानी दिल्‍ली आतंकवादियों के टारगेट पर था। आतंकवादी क्रिसमस और न्‍यू ईयर के दौरान एक बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने के साजिश में थे लेकिन पुलिस ने उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों संदिग्‍ध आतंकी जिहादी संगठन अलकायदा के बताए जा रहे हैं।

Delhi Police Arrests Suspected Al Qaeda Terrorist

मंगलवार को दिल्‍ली पुलिस के विशेष प्रकोष्‍ठ ने इन दोनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के आला अधिकारी के मुताबिक दोनों संदिग्‍ध उत्‍तर प्रदेश के संभल जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों संदिग्धों और उनके संगठन के नाम का खुलासा करने से मना कर दिया है।

जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक दोनों संदिग्ध आतंकी प्रशिक्षण लेने के लिए कुछ महीने पहले अफगानिस्तान और पाकिस्तान गए थे। अफगानिस्‍तान के बॉर्डर पर आतंकी ट्रेनिंग ली थी। इनकी योजना भारत में स्‍लीपर सेल को बढ़ाने की भी थी। गौर हो कि इस समय दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों पर आतंकी हमलों का अलर्ट जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+