कपल्स से वसूली करता था 'लव कमांडो' का संचालक, दिल्‍ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्‍ली। लोकप्रिय गैर-सरकारी संगठन (NGO) ''लव कमांडो'' का संचालन करने वाले संजय सचदेव को जोड़ों को बंधक बनाने, उन्हें डराने-धमकाने और उनसे जबरन पैसे ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये एनजीओ कपल्स की मदद और उन्हें ऑनर किलिंग से बचाने में मदद करने का दावा करता है। पुलिस के अनुसार, एनजीओ में 4 जोड़े थे, जिसमें से एक जोड़े ने दिल्ली महिला आयोग को शिकायत की थी कि उनके दस्तावेजों को सचदेव ने लिया और वह पैसे मांग रहा था और उन्हें धमकी दे रहा था। शिकायत मिलने के बाद आयोग ने पहाड़गंज थाने से संपर्क किया और एक मामला दर्ज किया गया।

कपल्स से वसूली करता था लव कमांडो का संचालक, दिल्‍ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने घटना का ब्योरा साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने कहा, 'डीसीडब्ल्यू टीम ने एनजीओ लव कमांडो द्वारा चलाए जा रहे एक आश्रय गृह का निरीक्षण किया और वहां से 4 जोड़ों को छुड़ाया जो अवैध रूप से अमानवीय परिस्थितियों में कैद थे और उनसे भारी मात्रा में धन उगाही की गई थी। हमने पुलिस को बुलाया जिसने अब प्राथमिकी दर्ज की है। मालिक को गिरफ्तार किया गया।'

आपको बता दें कि लव जिहाद का जवाब देने के लिए लव कमांडो तैयार किया गया है और इस संस्था को लव कमांडो नाम दिया गया है। इस संस्था का उद्देश्य है कि अब देश में ऑनर किलिंग न हो। लव कमांडो जो केवल प्रेम को संरक्षण देती है और वह भी धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर। बताया जाता है कि इस संस्था ने अब तक करीब तीस हजार प्रेमी जोड़ों को साथ लाने का काम किया है। लव कमांडो का मकसद सिर्फ एक है कानूनी रूप से परिपक्व प्रेमी युगल को एक करना। लव कमांडो के कमांडिंग ऑफिसर हैं संजय सचदेव हैं और वह दिल्ली के पहाड़गंज में इनका ऑफिस है। दरअसल, घर-परिवार से डर कर आए प्रेमी युगल का आश्रय बनता इस संस्था का ऑफिस बनता है। इस संस्था के पास सात आश्रय घर हैं जो दिल्ली और एनसीआर में स्थित है। बावजूद इसके देश में कहीं भी किसी को संरक्षण की ज़रूरत हो तो लव कमांडो पीछे नहीं हटते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+