ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा का एक और आरोपी इकबाल सिंह गिरफ्तार, सिर पर था 50 हजार का ईनाम

दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को कृषि कानून के विरोध में किसानों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा भड़काने के एक अन्य आरोपी इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को कृषि कानून के विरोध में किसानों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा भड़काने के एक अन्य आरोपी इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने इसी मामले में पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने इस हिंसा से जुड़े इकबाल और तीन अन्य लोगों की सूचना देने वाले व्यक्ति को 50 हजार का ईनाम देने का ऐलान किया था। इकबाल को कल रात पंजाब के होशियारपुर से हिरासत में लिया गया था।

Iqbal Singh

Recommended Video

    Red Fort Violence: 50 हजार के इनामी Iqbal Singh को Delhi Police ने किया गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी

    इससे पहले मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने लाल किले पर हिंसा के एक अन्य आरोपी दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया था, जिसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। सिद्धू को एक वीडियो में लाल किले पर हिंसा भड़काते देखा गया था। दिल्ली पुलिस के डीसीपी संजीव यादव के नेतृत्व में अभियान चलाकर सिद्धू को गिरफ्तार किया गया था। उसको चंडीगढ़ के जिराकपुर से गिरफ्तार किया। वह कैलीफोर्निया में रह रही उसकी महिला मित्र के संपर्क में था जिसके माध्यम से वह अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करता था।

    यह भी पढ़ें: Weather Updates: उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली में कोहरे से राहत नहीं

    गौरतलब है कि 26 जनवरी को कृषि कानूनों के विरोध में किसान द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान भड़की हिंसा में दिल्ली पुलिस के कई जवान बुरी तरह जख्मी हो गए थे। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली की कई सांस्कृति धरोहरों को काफी नुकसान पहुंचाया था।

    इस हादसे में एक प्रदर्शनकारी की भी मौत हुई थी। दिल्ली पुलिस ने इस हिंसा में शामिल कई लोगों के खिलाफ एफएआआर दर्ज की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+