दूधवाले को रोककर पुलिस ले रही थी तलाशी, कैन का ढक्कन खुला तो उड़े होश

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शराब की तस्करी के मामले में एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो काफी समय से सभी की आंखों में धूल झोंक रहा था। कभी किसी को शक नहीं हुआ कि वह शराब की तस्करी करता है। लेकिन मुखबीर की सूचना पर पुलिस इस शख्स को दबोचने में कामयाब रही। दरअसल, ये शख्स दूधिए के रूप में शराब की तस्करी करता था।

दूध के बड़े-बड़े कैन में शराब भरकर लाता था

दूध के बड़े-बड़े कैन में शराब भरकर लाता था

दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शख्स दूधिए के रूप में शराब तस्करी कर रहा है। ये शख्स हरियाणा का रहने वाला है। इसके बारे में पुलिस को खबर मिली कि वह दूध के बड़े-बड़े कैन में शराब भरकर लाता है और आसानी से सभी के सामने से गुजर जाता है, उसपर किसी को भी शक नहीं होता। इस तरह वह शराब की तस्करी करता है। इस सूचना के बाद पुलिस ने उसे दबोचने के लिए जाल बिछाया।

पुलिस ने कैन की तलाशी ली तो उड़े होश

पुलिस ने कैन की तलाशी ली तो उड़े होश

पुलिस ने उसे दबोचने के लिए सभी हरियाणा से आने वाले सभी दूध वालों पर नजर रखनी शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को 22 जुलाई को मीठापुर के पास आगरा कैनाल पर बैरिकेट पर एक दूधिए पर शक हुआ तो उन्होंने उसे रोका। इसके बाद दूध का बर्तन चेक करने पर पुलिस वालों को यकीन नहीं हो रहा था, दूध की जगह कैन में केवल शराब भरी थी।

पलवल का रहने वाला है आरोपी

पलवल का रहने वाला है आरोपी

आरोपी की पहचान पलवल के रहने वाले जवाहर के रूप में हुई है। वह फरीदाबाद से शराब लेकर आता था और उसे दिल्ली लाकर महंगे दाम में बेचता था। जवाहर पहले दूध बेचने का काम ही करता था। लेकिन ज्यादा फायदा कमाने के चक्कर में उसने दूध की जगह शराब की तस्करी का काम शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि हरियाणा से मुनाफे के चक्कर में कई लोग सस्ती शराब लाकर दिल्ली में बेचने का काम करते हैं। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके पहले भी पुलिस ने दूध के कार्टून से शराब की बोतलें बरामद की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+