बस में लड़की के बगल में हस्तमैथुन करने वाले पर पुलिस ने घोषित किया 25000 का इनाम

नई दिल्ली। बस के भीतर छात्रा के बगल में बैठकर हस्तमैथुन करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने इनाम घोषित किया है। दिल्ली पुलिस ने युवक की तस्वीर को जारी करते हुए कहा है कि जो भी व्यक्ति आरोपी की जानकारी देगा उसे इनाम दिया जाएगा। पुलिस की ओर से जो वॉटेड की तस्वीर को जारी करते हुए पोस्टर जारी किया है जिसमे लिखा है कि सर्वजन को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त ना मालूम व्यक्ति मुकदमा नंबर 49/18, U/S- 354A/354/294 आईपीसी पीएस वसंत विहार में वांछित हैं।

जानकारी गोपनीय रखी जाएगी

जानकारी गोपनीय रखी जाएगी

पुलिस ने पोस्टर में आरोपी युवक पर 25000 रुपए के इनाम की घोषणा की है। इसमे लिखा गया है कि अगर किसी को भी इस व्यक्ति के बारे में सूचना है तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या एसएचओ वसंत विहार को सूचना दे। सूचना देने वाले व्यक्ति को 25000 रुपए का इनाम दिया जाएगा, साथ ही उस व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। आपको बता दें कि दिल्ली में बस के भीतर व्यक्ति ने छात्रा के बगल में ही हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद इस घटना का वीडियो बनाकर लड़की ने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया था।

किसी ने नहीं किया विरोध

किसी ने नहीं किया विरोध

बस के भीतर जिस तरह से युवक ने हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया उसके बारे में युवती ने बताया कि उस अधेड़ को ऐसा करते देख मैं सन्‍न रह गई थी, वो बार-बार मुझे छूने की कोशिश कर रहा था और जब मैंने इसके बारे में लोगों को बताया तो उन लोगों ने इसे अनदेखा कर दिया। कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।' छात्रा ने बताया कि मैंने उस आदमी को चिल्‍ला कर कहा कि वो ऐसा क्‍यों कर रहा है उसके बावजूद भी वो ऐसा करता रहा।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

छात्रा का कहना है कि लोग इस बात को नहीं समझते हैं कि इस तरह की घटना भी उनके साथ हो सकती है और उनके साथ इस तरह से भी यौन शोषण किया जा सकता है। मैंने लोगों को जागरूक करने के लिए इस घटना का वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर साझा किया, ताकि लोग इस तरह की घटना के बारे में भी जान सके। आपको बता दें कि इससे पहले भी जेएनयू की जर्मन पीएचडी स्कॉलर के साथ इस तरह की घटना हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+