दिल्ली में आज AAP और BJP का विरोध प्रदर्शन, ITO पर बढ़ाई गई सुरक्षा, ट्रैफिक अलर्ट जारी
Delhi Traffic Police: अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित धोखाधड़ी को लेकर भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। जबकि भाजपा ने दिल्ली सरकार में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आप कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

दिल्ली में आप और भाजपा के विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट है। दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट भी जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि, ''हम विरोध प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करेंगे''
दिल्ली पुलिस ने कहा कि, ''अतिरिक्त बल भी तैनात किए जाएंगे। किसी को भी कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।'' पुलिस के मुताबिक, ट्रैफिक को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग से अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।
सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेना चाहते हैं। सूत्रों ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके पंजाब समकक्ष भगवंत मान भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।
दिल्ली में ये रोड हो सकते हैं ब्लॉक
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस सड़क को ब्लॉक कर सकती है जिससे सेंटर दिल्ली के आसपास भारी ट्रैफिक जाम हो सकता है। साथ ही पुलिस को बाहरी दिल्ली के कई इलाकों और पंजाब से भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के आने की सूचना मिली है।
अधिकारियों ने कहा है कि डीडीयू मार्ग मध्य जिले में आता है लेकिन 3 और जिलों से दिल्ली पुलिस स्टाफ को बुलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डीडीयू मार्ग के आसपास 10 से ज्यादा एसीपी और कई डीसीपी रैंक के अधिकारी तैनात रहेंगे, 8 कंपनी अर्धसैनिक बल भी बुलाया गया है।
जानिए क्या है चंडीगढ़ मेयर चुनाव विवाद?
मंगलवार को INDIA ब्लॉक के आठ वोटों को अवैध घोषित किए जाने के बाद संख्या बल नहीं होने के बावजूद भाजपा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत हासिल की। चुनाव के बाद आप ने बीजेपी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कोर्ट का रुख किया।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications