VIDEO: मुखर्जी नगर में ऑटो चालक की पिटाई से नाराज भीड़ ने दिल्ली पुलिस के ACP को पीटा

दिल्ली। दिल्ली के मुखर्जी में पुलिस द्वारा एक सिख ऑटो ड्राइवर की पिटाई का मामला अब तुल पकड़ लिया है। ऑटो ड्राइवर सरबजीत सिंह और उसके बेटे की पिटाई से नाराज भीड़ सोमवार को सड़क पर उतर गई और पुलिस के विरोध में प्रदर्शन करने लगी। इस बीच प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए मौके पर पहुंचे शालीमार बाग पुलिस स्टेशन के एसीपी केज त्यागी के साथ मारपीट की है जिसमें वो चोटिल बताए जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक एसीपी के लिए प्रदर्शनकारियों ने अपमानजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया है।

ऑटो ड्राइवर की पिटाई के बाद सड़क पर उतरी भीड़ ने किया प्रदर्शन

ऑटो ड्राइवर की पिटाई के बाद सड़क पर उतरी भीड़ ने किया प्रदर्शन

दरअसल, दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिल्ली पुलिस के कुछ जवान लोगों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो रविवार शाम का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुखर्जी नगर इलाके में ग्रामीण सेवा का वाहन पुलिस की गाड़ी से टकरा गया व उसके बाद टैम्पो के चालक ने तलवार निकालकर पुलिसवाले के सिर पर मार दी। हालांकि इस मामले पर दिल्ली पुलिस की डीसीपी ने कहा कि पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है, दोनों मामलों को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।

ऑटो ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई के बाद गर्माया माहौल

हालात बिगड़ने के बाद पुलिस को सख्त रुख अख्तियार करना पड़ा, लेकिन इसके बाद टेम्पो ड्राइवर और भी उग्र हो गया। पिता टैम्पो चालक को पिटता देख, बेटे ने पुलिस वालों पर ही टैम्पो चढ़ाने की कोशिश की। इस घटना के दौरान सड़क पर भारी संख्या में लोग जुट गए थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर शेयर किया जा रहा है। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी बुरी तरीके से घायल हो गया।

हिरासत में लेने के बाद थाने में सरबजीत और उसके बेटे की बेरहमी से पिटाई

हिरासत में लेने के बाद थाने में सरबजीत और उसके बेटे की बेरहमी से पिटाई

दिल्ली पुलिस ने किसी तरह टैम्पो चालक को हिरासत में लिया और उसे लोकल थाने लेकर आई। पुलिस के मुताबिक, टेम्पो चालक इतना बेकाबू हो गया था कि उसे काबू करने के लिए एक पुलिसकर्मी को अपनी पिस्टल निकालनी पड़ी थी। टेम्पो चालक के हाथ से तलवार छीनने के बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। वीडियो के अनुसार टेम्पो चालक के बेटे की भी पिटाई की गई। टेम्पो चालक की पहचान सरबजीत सिंह के तौर पर हुई है।

यह भी देखें- Video: बीच सड़क तलवार लेकर दिल्ली पुलिस के सिपाहियों से भिड़ा ड्राइवर और उसके बाद...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+