दिल्ली में बिक रही है ताजा ऑक्सीजन, 15 मिनट के लगेंगे इतने पैसे

नई दिल्ली। बीते कुछ समय से राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए जहरीली हवा जीवन का ही एक हिस्सा बन गई है। ऐसे में ताजा ऑक्सीजन मिलने के बारे में तो कोई सोच भी नहीं सकता। लेकिन दिल्ली में भी ताजा ऑक्सीजन मिलना संभव है। दरअसल यहां साकेत में स्थित एक बार ऑक्सीजन बेच रहा है।

pure oxygen, delhi, delhi pollution, delhi air, दिल्ली, ताजा ऑक्सीजन, दिल्ली प्रदूषण, दिल्ली की हवा, प्रदूषण

ये जानकर आपको थोड़ी हैरानी जरूर होगी, लेकिन ये सच है। इस बार में लोगों को ताजा ऑक्सीजन मिल सकती है। लेकिन बार ने इसके लिए एक शर्त रखी है। और वो शर्त ये है कि लोगों को ये ऑक्सीजन 15 मिनट से अधिक नहीं मिलेगी। यानी केवल इतने समय तक ही लोग ताजा ऑक्सीजन का लुत्फ उठा पाएंगे। इसके दाम भी अधिक नहीं हैं।

क्या है ऑक्सी प्योर?

क्या है ऑक्सी प्योर?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऑक्स प्योर नाम के इस बार को इस साल मई में लॉन्च किया गया था। ये बार लोगों को ताजा ऑक्सीजन उपलब्ध करवा रहा है, जिसकी सभी को इस वक्त काफी जरूरत है। सबसे अनोखी बात ये है कि ऑक्सी प्योर सात तरह की अलग-अलग सुगंध के साथ ताजा ऑक्सीजन बेच रहा है। इनमें लेमनग्रास, ऑरेंज, दालचीनी, स्पीयरमिंट, पुदीना, नीलगिरी और लैवेंडर शामिल हैं। लोग अपनी पसंद की सुगंध का चुनाव कर सकते हैं।

कैसे ले सकते हैं ऑक्सीजन?

कैसे ले सकते हैं ऑक्सीजन?

बार का कहना है कि वह वायुमंडल के दवाब को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न सुगंधों के साथ ऑक्सीजन दे रहा है। इससे कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसके लिए ग्राहक को एक ट्यूब दी दाती है, जिसमें से उसे सुगंधित ऑक्सीजन को बाहर की ओर खींचना होता है। ग्राहक एक दिन में एक बार ही ऐसा कर सकता है। इसके लिए समय सीमा भी तय है।

क्या हैं फायदे?

क्या हैं फायदे?

इस ताजा ऑक्सीजन के बहुत से फायदे हैं। बार का कहना है कि यह ना केवल शरीर को स्फूर्ति देती है, बल्कि मन को भी साफ करती है। नींद के पैटर्न में सुधार होता है, त्वचा में चमक आती है। डिप्रेशन और पाचन जैसी समस्याओं से भी निजात मिलती है। 15 मिनट की समयसीमा के लिए ताजा ऑक्सीजन 299 रुपये में मिलती है। हालांकि सुगंध के हिसाब से दाम अलग-अलग रखे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+