बीएसपी नेता के 'बंदूकबाज' बेटे आशीष पांडेय की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

नई दिल्ली। देश की राजधानी में 5 स्टार होटल के बाहर एक कपल पर पिस्टल लहराकर धमकाने के मामले में पूर्व बीएसपी सांसद के 'बंदूकबाज' बेटे आशीष पांडे की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आशीष पांडे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। वहीं आरोपी आशीष पांडे अभी भी फरार है। यूपी पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की तलाश में जांच टीम जुटी हुई हैं। दिल्ली पुलिस की टीम के साथ यूपी पुलिस की टीम भी जगह-जगह छापेमारी कर रही है। हालांकि अभी तक आशीष पांडे का कुछ भी पता नहीं चला है।

आशीष पांडे की पिस्टल का लाइसेंस होगा रद्द

आशीष पांडे की पिस्टल का लाइसेंस होगा रद्द

उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) आनंद कुमार ने बताया कि पूर्व बीएसपी सांसद राकेश पांडे के आरोपी बेटे आशीष पांडे को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। उन्होंने बताया कि आशीष पांडे के पिस्टल का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की जा चुकी है। आरोपी के नाम से एक पिस्टल का लाइसेंस था। ये लाइसेंस 1999 में अंबेडकरनगर जिले से जारी किया गया था। हालांकि आनंद कुमार ये जरूर कहा कि दिल्ली के हयात होटल में आरोपी आशीष पांडे ने जो पिस्टल लहराई क्या ये वही थी ये अभी साफ नहीं है। उन्होंने जरूर कहा कि जल्द ही उसका लाइसेंस रद्द हो जाएगा।

पटियाला हाउस कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) आनंद कुमार ने बताया कि यूपी पुलिस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस की टीम का सहयोग कर रही है। यूपी एसटीएफ की टीम को लगाया गया है, सभी संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। इस बीच दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी आशीष पांडे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।

दिल्ली पुलिस के साथ यूपी पुलिस की टीम भी जांच में जुटी

दिल्ली पुलिस के साथ यूपी पुलिस की टीम भी जांच में जुटी

बता दें कि दिल्ली के होटल हयात के बाहर हंगामे का मामला 14 अक्टूबर की रात का है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गुलाबी रंग की पैंट पहने हुए शख्स की पहचान आशीष पांडे के तौर पर हुई है। उसके हाथ में पिस्टल है वो होटल के बाहर खड़े एक कपल को न केवल धमकी दे रहा है, बल्कि उन्हें गालियां भी दे रहा है। उसके साथ एक लड़की भी है जो कपल को अपशब्द कहती हुई नजर आ रही है। इसी वीडियो के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सबसे पहले एफआईआर दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम लखनऊ भी पहुंच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+