अंडरवियर में छुपा रखा था 29 लाख का सोना, एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी का लगा हाथ तो बोला- पेट खराब है
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर एक शख्स को सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स ने सोने का पेस्ट बना रखा था और इसे अपने अंडरवियर में पीछे की ओर रखा हुआ था। सुरक्षा जांच के दौरान जब उससे पीछे की तरफ कुछ होने की बात कही गई तो कहा कि पेट खराब है। ऐसे में अंडरवियर में उसकी पोट्टी है। बरामद किए सोने की कीमत 29 लाख बताई गई है।

शख्स की चाल से हुआ शक
ये मामला बुधवार का है। एयरपोर्ट पर एक शख्स अजीह तरह से चल रहा था। सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ तो उसे रोका गया। कस्टम अधिकारियों ने उसकी जांच की तो अंडरवियर में कुछ महसूस हुआ। देखा गया तो अधिकारियों को उसके अंडरवेअर के अंदर एक पैकेट जैसा दिखा। इसमें कुछ पेस्ट जैसा था, इसको लेकर सवाल हुआ तो उसने कहा कि उसकी पोटी है। सुरक्षा में कुछ समझ में नहीं आया तो इसे जांच के लिए भेजा गया, जिसमें सामने आया कि वह सोना है, जिसे पिघलाकर पेस्ट बनाया गया है।

सोने की कीमत 29 लाख रुपए
जांच अधिकारियों ने बताया है कि बरामद पेस्ट का कुल वजन 840 ग्राम है। जिसकी कीमत करीब 29 लाख रुपए है। सोने के जब्त कर लिया है और आरोपी शख्स पर संबंधित धारओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। कस्टम विभाग के मुताबिक आरोपी भारतीय यात्री दोहा से नौ अक्टूबर को लौटा था। उसे एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन पर पकड़ा गया।

ब्रा में छुपाया था सोना
अजीब तरीके अपनाकर तस्करी करने का ऐसा ही मामला बीते महीने सितंबर में भी सामने आया था। दिल्ली के इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर 22 सितम्बर को रूस के मास्को से आया शख्स लेडीज बैग और ब्रा में सोना छुपा लाया था। चेकिंग में पाया गया कि ब्रा में जो अंडरवायर थी, उसकी जगह सोने का तार लगा हुआ था। लेडीज पर्स में उसने सोने के बिस्किट छुपा रखे थे।












Click it and Unblock the Notifications