दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर में मिला कोरोना वायरस का पहला केस, अधिकारी संक्रमित
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण देश में तेजी से फैल रहा है। पॉजिटिव केसों की संख्या ढाई लाख पार कर चुकी है। अब ये जानलेवा वायरस चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचा है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक चुनाव आयोग के एक सीनियर अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें और उनके संपर्क में आने वाले कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। दफ्तर को सैनेटाइज करने का काम किया जा रहा है। वहीं दूसरी और श्रम और रोजगार मंत्रालय में इस वायरस ने कोहराम मचा दिया है। मंत्रालय के 11 अधिकारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
Recommended Video

वहीं जम्मू-कश्मीर में एक CRPF जवान की कोरोना से मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 से किसी जवान की यह पहली मौत है। वह दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में तैनात था और सांस लेने में तकलीफ के बाद उसे बृहस्पतिवार को एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद शुक्रवार को उसके नमूने लिए गए जिनमें संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उसकी हालत बिगड़ती चली गई और रविवार रात में दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।
देश में कोरोना वायरस की स्थिति
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 9983 मामले सामने आए हैं। यह एक दिन संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। वहीं, इस दौरान 208 लोगों की मौत हुई है। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या 2,56,611 हो गई है। संक्रमण के चलते अब तक 7135 लोगों की जान गई है। इस खतरनाक वायरस से अब तक देश में 1,24,095 लोग ठीक हो चुके हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications