दिल्ली में मंडराया बाढ़ का खतरा, यमुना खतरे के निशान से ऊपर
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में हो रही लगातार बारिश से राज्य में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। उफनती यमुना अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। शनिवार को यमुना नदी ने 204 की डेंजर लेवल को क्रास कर लिया है।
आपको बता दें कि शनिवार से लगातार हो रही बारिश ने आम जन-जीवन को भी प्रभावित किया है। जिन इलाकों पर सबसे ज्यादा बाढ़ का खतरा है उन इलाकों को खाली कराने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश प्रशासन की ओर से दिये गये हैं।
सरकार ने उठाये सुरक्षित कदम
इन सबके अलावा कुछ सुरक्षित कदम भी उठाये गये हैं जिनमें मोटरबोट्स को तैयार करना प्रमुख रूप से शामिल है। शनिवार रात से 94 ट्रेनों का रूट बदला जा चुका है जबकि 34 ट्रेन कैंसिल करनी पड़ी हैं।
बाढ़ से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार दिल्ली
दिल्ली सरकार की ओर से बयान जारी किया गया है कि हम बाढ़ से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं,हम लोगों से अपील करते हैं कि वो घबराये नहीं, जलस्तर कम होगा। सरकार पूरी तरह से जनता के साथ है और उनकी पूरी हिफाजत करेगी।
Delhi: Traffic movement on Old Yamuna bridge stopped as water level of river Yamuna crosses danger mark.
— ANI (@ANI_news) 13 August 2016













Click it and Unblock the Notifications