BJP दफ्तर पर हो सकता है आतंकी हमला, दिल्ली-मुबंई में अलर्ट जारी

delhi police
नयी दिल्ली। इराक में जारी आतंकी हिंसा का असर अब भारत पर भी पड़ने लगा है। इराक में बेलगाम हो रही हिंसा का असर भारत के प्रमुख शहरों पर पड़ सका हैं। एनआईए ने देश की सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट जारी किया हैं। एनआईए ने महाराष्‍ट्र और दिल्‍ली पुलिस को चिट्ठी लिखकर आतंकवादी हमले की चेतावनी दी है।

जांच एजेंसी ने कहा है कि हैदर अली उर्फ ब्‍लैक ब्‍यूटी समेत इंडियन मुजाहिदीन के कई आतंकवादियों ने बीते अप्रैल में महाराष्‍ट्र और दिल्‍ली के विभिन्‍न जगहों की रेकी की है। ऐसे में मौके की तलाश में बैठे आतंकी दिल्ली और मुबंई में हमला कर सकते हैं। एनआईए की चेतावनी के मुताबिक दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर पर आतंकी हमला हो सकता है।

इसके अलावा दिल्‍ली में लोटस टेंपल, कुतुब मीनार और आनंद विहार बस टर्मिनल सहित कई जगह आतंकियों की हिट लिस्ट में हैं। इन जगहों पर आतंकियों ने रेकी की थी। एनआईए की चेतावनी के बाद दिल्‍ली पुलिस सतर्क हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+