बेदी पर तिवारी का वार कहा, हमें थानेदार की नहीं नेता चाहिए
नई दिल्ली। आज शाम बीजेपी की अहम बैठक होने जा रही है, मात्र तीन दिन पहले बीजेपी में शामिल हुईं किरण बेदी की वजह से दिल्ली चुनाव ने रोचक रूख अख्तियार कर लिया है लेकिन किरण बेदी को लेकर बीजेपी के अंदर दो फाड़ चल रही है। किरण बेदी को सीएम के रूप में प्रोजेक्ट करने को भी लेकर पार्टी के अंदर तूफान मचा हुआ है। कुछ सीनयर नेता तो खुलकर इस मसले पर बात कर रहे हैं तो कुछ दबी जुबान में अपना गुबार निकाल रहे हैं।
भोजपुरी सिंगर और नार्थ ईस्ट से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने तो खुलकर मीडिया के सामने अपना गुस्सा जाहिर कर दिया है। उन्होंने आज तक से बात करते हुए साफ कहा कि हम दिल्ली का चुनाव किरण बेदी के नाम पर नहीं बल्कि पीएम मोदी के नाम पर लड़ने जा रहे हैं।
बेदी पर तिवारी का वार कहा, हमें थानेदार की नहीं नेता चाहिए
किरण बेदी को भाजपा में शामिल करने का फैसला आलाकमान का था लेकिन इस बारे में स्टेट यूनियन से कोई बात नहीं की गई थी और मात्र चार दिन पहले आया व्यक्ति कैसे दिल्ली का सीएम बन सकता है? वैसे भी हमें थानेदार नहीं बल्कि नेता चाहिए।
किरण बेदी को लेकर बीजेपी में दो फाड़
गौरतलब है कि किरण बेदी के आते ही मीडिया में खबर आयी थी कि बीजेपी बेदी को सीएम के रूप में प्रोजेक्ट करने जा रही है, जिसकी वजह से प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ सदस्य जगदीश मुखी और हर्षवर्धन जैसे सीनयर नेता नाराज चल रहे हैं। फिलहाल क्या सच है और क्या झूठ इस बारे से पर्दा शाम को उठ जायेगा जब बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक होगी।













Click it and Unblock the Notifications