मोदी की वजह से मनोज तिवारी का फिल्‍मी करियर चढ़ेगा बलि

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)भोजपुरी फिल्मों के रास्ते लोकप्रिय हुए सांसद,अभिनेता और गायक मनोज तिवारी इन दिनों संकट में बताए जाते हैं। मालूम चला कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनसे भोजपुरी फिल्‍मों में काम करने से मना कर दिया है। तो क्‍या अब मनोज तिवारी का भोजपुरी फिल्‍मी करियर जो काफी अच्‍छा खासा चल रहा था, उसकी बलि चढ़ जाएगी और शायद इसकी वजह मोदी ही होंगे।

Manoj Tiwari

डबल मीनिंग्‍स डायलॉग वाली फिल्‍में

प्रधानमंत्री मोदी की ओर से जो आदेश मनोज तिवारी को दिया गया है उसमें उनसे साफ कहा गया है कि है कि वे उन फिल्मों काम करना बंद कर दें जिनमें दो अर्थों वाले टुच्चे संवाद होते हैं।

भोजपुरी फिल्में दो अर्थी संवादों के कारण ही चलती हैं,इसलिए इस बात की उम्मीद करना मुश्किल है कि मोदी के निर्देश के बाद उनके लिए भोजपुरी फिल्मों में काम करने की कोई संभावना बचेगी।

कहने वाले कह रहे हैं कि मनोज तिवारी को उम्मीद थी कि मोदी सरकार के कुछ समय पहले हुए कैबिनेट विस्तार में उन्हें भी जगह मिल जाएगी। पर, यह नहीं हुआ। इसके चलते वे मायूस बताए जाते हैं। ताजा निर्देश के कारण तो उनका निराश होना स्वाभाविक ही है।

टॉप भोजपुरी एक्‍टर हैं मनोज

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद ने बीते लोकसभा चुनाव में दिल्ली के बड़े नेता जयप्रकाश अग्रवाल को हराकर सनसनी पैदा कर दी थी। उनके क्षेत्र के लोग भी उनसे नाराज बताए जाते हैं क्योंकि वे चुनाव जीतने के बाद अपने क्षेत्र में कभी नहीं दिखे।

बहरहाल,टी सीरीज के दफ्तरों में कभी अपने भोजपुरी लोकगीतों का अलबम बनाने के लिए चक्कर लगाने वाले मनोज तिवारी की गिनती अब भी भोजपुरी सिनेमा के चोटी के तीन सितारों में होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+