Weather Update: बेमौसम बरसात के बाद अब फिर रुलाएगी गर्मी, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में चल रही हीटवेव
delhi ncr weather update today: बेमौसम बरसात के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यो में मौसम का मिजाज बदल चुका है और गर्मी ने अपनी दस्तक दे दी है।

Weather Update Today: बेमौसम बरसात के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में गर्मी अपना प्रकोप दिखाने लगी है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में हीट वेब (लू) के चलने से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है और लोग अपने-अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं।
ऐसा बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी दिल्ली में शुक्रवार से तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। तापमान बढ़ने के साथ भीषण गर्मी भी लोगों को परेशान करेगी।
वहीं, 11 मई को ज्यादातर राज्यों में बारिश के आसार नहीं है और मौसम साफ रहेगा। IMD से मिली जानकारी के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में 13 और 14 मई को बारिश के आसार है, लेकिन तापमान में इससे कोई गिरवाट नहीं होगी।
गुरुवार 11 मई को आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं और अधितम तापमान बढ़कर 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रह सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने 14 मई को आंधी की संभावना जताई है। साथ ही कहा है कि हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है।
स्काईमेट के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत में अब दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रह सकता है। वहीं, बेमौसम बारिश का दौर उत्तर प्रदेश में भी खत्म हो गया है, जिसके बाद अब फिर से मौसम का मिजाज एक बार फिर से गरमा गया है।
Recommended Video
मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में तापमान में 2 से 4 डिग्री बढ़ोतरी की आशंका है। गर्म हवाओं के चलने से लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रास्ते पर साइकिल, बाइक से जाने वालों को भी बचाव के लिए गमछा से मुंह ढककर चलना पड़ा रहा है।
वहीं, उत्तराखंड और बिहार की बात करें तो उत्तराखंड में भी आने वाले एक दो दिनों में मौसम शुष्क रह सकती है। वहीं, बिहार के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कई जिलों का तापमान 42 डिग्री पार हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications