क्‍या संडे को है कहीं घूमने का प्‍लान? जानिए अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। करीब 80 किमी/घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी आई। आलम यह था कि शाम 5 बजे ही कई इलाकों में जबरदस्‍त अंधेरा छा गया। हालांकि उसके बाद बारिश हुई और लोगों ने चिलचिलाती गर्मी से राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने दिल्‍ली-एनसीआर सहित कई और राज्‍यों में भी आने वाली 24 घंटे में सावधान रहने को कहा है। मौसम विभाग की मानें तो रविवार शाम को भी तेज आंधी आने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड और हरिद्वार और पौड़ी जिले में रह रहे लोग या फिर वहां जाने का प्‍लान बना रहे लोगों को अधिक सावधान रहने की आवश्‍यक्‍ता है। मौसम विभाग ने इन जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की आशंका जाहिर की है।

दिल्‍ली-एनसीआर में छाए रहेंगे बादल

दिल्‍ली-एनसीआर में छाए रहेंगे बादल

स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार रविवार को भी दिल्‍ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। उनके मुताबिक पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में भी आंशिक बादल देखने को मिल रहे हैं। इस समय उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से बिहार तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके अलावा उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी सक्रिय हो गया है। इसकी वजह से पूर्वी आ‌र्द्र हवाएं और अधिक प्रभावी होंगी। इसके चलते शनिवार व रविवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और गर्जना के साथ बारिश होगी।

रुक-रुक कर होती रहेगी बारिश

रुक-रुक कर होती रहेगी बारिश

कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश भी हो सकती है। इसके बाद मौसमी सिस्टम का प्रभाव दक्षिण में शिफ्ट हो जाएगा और बारिश में कमी आएगी। लेकिन, मानसून का इंतजार कर रहे दिल्ली वालों को मानसून के आने तक रुक-रुक कर बारिश का मजा मिलता रहेगा।

लखनऊ में भी बारिश होगी

लखनऊ में भी बारिश होगी

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, उत्‍तर प्रदेश में पूरे सप्ताह तक हल्की बारिश और बादल छाए रहेंगे। 8 से 12 जून तक प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है। इससे न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार (08 जून) को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 23 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सिसय रिकॉर्ड किया गया।

खराब मौसम से महीनेभर में 400 मौतें

खराब मौसम से महीनेभर में 400 मौतें

मई की शुरुआत से उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखा गया। आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिरने से करीब 366 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में तूफान का असर ज्यादा रहा। 2 और 3 मई को उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आंधी-तूफान के चलते 130 से ज्यादा लोगों की जान गई। सिर्फ आगरा में ही 80 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद 9 और 10 मई को आंधी-तूफान और बारिश में 18 लोगों की मौत हुई। फिर 14 मई को भी ऐसी ही घटनाओं में 51 लोगों की जान गई। 28 और 29 मई को उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाओं में 45 लोगों की मौत हो गई थी। फिर 1 जून को तूफान और तेज बारिश के चलते उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली में 22 लोगों की जान गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+