Alert: मौसम ने फिर ली करवट, आज इन शहरों में आ सकता है आंधी-तूफान

नई दिल्ली। सोमवार को राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बारिश हुई जिसकी वजह से तापमान में कमी आई थी और लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, कुछ ऐसा ही मौसम आज भी रहने वाला है, मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश होने की आशंका है तो वहीं आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, सामान्य तौर पर दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश से पहले धूल भरी आंधी चलने की भी आशंका है, इस दौरान हवाओं की गति काफी तेज होने का अनुमान है।

 इन स्थानों पर आ सकता है आंधी-तूफान

इन स्थानों पर आ सकता है आंधी-तूफान

तो वहीं मंगलवार को ग्वालियर का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा जबकि यूपी से लेकर बिहार तक इन दिनों लू का कहर जारी है, मौसम विभाग की माने तो एक से दो दिन में उत्तर भारत में मौसम का बदला हुआ रूप नजर आएगा, यहां हवाओं के साथ कुछ जगहों पर बादल गरजेंगे और बारिश भी होगी।

कुछ जगहों पर बादल भी छाए रहेंगे

कुछ जगहों पर बादल भी छाए रहेंगे

यही नहीं कुछ जगहों पर बादल भी छाए रहेंगे, आपको बता दें कि इन दिनों दिल्ली-एनसीआर में धूल बढ़ने से वायु की गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई है, मौसम विभाग का मानना है कि अभी धूल भरी आंधी चलने के साथ-साथ बूंदा बांदी के भी आसार हैं, ऐसे में वायु की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

उत्तराखंड में भी बिगड़ेगा मौसम

उत्तराखंड में भी बिगड़ेगा मौसम

उत्तराखंड में अगले तीन दिन ज्यादातर जगह बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गढ़वाल क्षेत्र में 16 मई तक मौसम खराब रह सकता है, तो वहीं कर्नाटक , केरल, महाराष्ट्र और विदर्भ में भी आज भारी बारिश की आशंका है

बेंगलुरु में भारी बारिश की आशंका

बेंगलुरु में भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने कहा है कि आज बेंगलुरु में भारी बारिश और बिजली चमक सकती है तो मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया कि तटीय आंध्र प्रदेश में लू चलेगी। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान, विदर्भ, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और पुद्दुचेरि के कुछ इलाकों में भीषण लू चलने के आसार हैं तो शाम तक कर्नाटक के कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+